MP News: कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प होने के बाद BJYM के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हो गई है. BJYM के प्रदर्शन में बवाल मचने के बाद कांग्रेस की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है. 50 से 60 लोगों पर FIR दर्ज हुई हैं. BJYM कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ करने, गाली गलौज करने, बैनर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगा है. कांग्रेस ने पुलिस से BJYM के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की. हबीबगंज पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध किया है.
वहीं बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हुई है. BJYM प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने हबीबगंज थाने में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ शिकायत की. 6-7 लोगों पर नामजद FIR दर्ज हुई, इसके साथ ही 50 से 60 अन्य कार्यकर्ताओं पर भी FIR दर्ज हुई है.
AI सबमिट में किए गए प्रदर्शन के खिलाफ हल्लाबोल!
दरअसल आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दिल्ली में आयोजित हुए AI सबमिट में युथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के विरोध में हल्ला बोला और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया. इस दौरान BJYM के कार्यकर्ता पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे. इतने में अचानक कार्यकर्ता बैरिकेड्स को तोड़ते हुए कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंच गए. जहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी. इतने में कार्यकर्ताओं की भीड़ उग्र हो गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. इस दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों के कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर तोड़फोड़ की गई. कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे बैनर पोस्टर फाड़े गए, फूल वाले गमले को भी तोड़ा गया. दोनों पक्षों के बीच हो रहा विवाद बढ़ता चला गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई. बीच-बचाव में लगी पुलिस को भी हालात नियंत्रण में लाने खूब मशक्कत करना पड़ी. पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया. इसके बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की सुरक्षा तैनात की गई है.
एक-दूसरे पर पत्थरबाजी का आरोप
इसके बात कांग्रेस-भाजपा दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री पीपी शर्मा ने कहा कि यदि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं होती है तो शहर में दंगा होगा. वहीं इस मामले में BJYM के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि BJYM का शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कांग्रेस ने उकसाया. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले लाठियां मारी और पत्थर फेंके. 7-8 भाजपा कार्यकर्ता इसमें घायल हुए हो गए हैं. मामले में खुद प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा शिकायत लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे.
कांग्रेस कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है और आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कांग्रेस कार्यालय में हुए तोड़फोड़ की शिकायत की है और कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है.
ये भी पढे़ं: MP News: उज्जैन में बेकाबू ट्रक ने MBBS छात्र को रौंदा, इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत
