Vistaar NEWS

MP News: भोपाल में ISBT के सामने मेहता इंडस्ट्री में लगी आग, दमकल की 40 गाड़ियों ने पाया काबू; ऐहतियातन झुग्गी बस्ती खाली करवाई गई

A massive fire broke out in Mehta Industry in front of ISBT.

ISBT के सामने मेहता इंडस्ट्री में लगी भीषण आग.

MP News: राजधानी भोपाल में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने मेहता इंडस्ट्री में आग लग गई. यहां फैब्रिकेशन का काम होता है. आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब पौने 4 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. कुछ ही देर में आग ने कारखाने के अंदर रखे लकड़ी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लपटें तेज हो गईं. 40 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. आग से लगभग 5 करोड़ से ज्यादा की कीमत का सामान जलकर राख हो गईं.

आग में जनहानि की सूचना नहीं

फिलहाल हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है. फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी लाल बहादुर अहीर झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया है. आग लगने के 3 घंटे बाद करीबन आग पर काबू पाया गया. फैक्ट्री के मालिक के मुताबिक 5 करोड़ से ज्यादा की कीमत का सामान जलकर राख हुआ है. फैक्ट्री के मालिक और उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. करोड़ों के नुकसान से मलिक फैक्ट्री के मालिक सदमे में हैं.

फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

आग पर काबू पाने के लिए पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड की टीम के अलावा CISF के जवान भी जुटे हैं. करीब दमकल की 40 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आगजनी की घटना के बाद फैक्ट्री के अंदर मौजूद AC पंखा, प्लाईवुड, सोफा, अलमीरा और प्लास्टिक टंकी जैसे सामान जलकर राख हो गए. जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री लगभग 5 से 6 एकड़ में फैला हुआ है. पुलिस अब आग लगने का कारण पता लगाने में जुटी है.

ये भी पढे़ं: MP News: विधानसभा बजट सत्र के बाद ही सजेगी सियासी चौसर! निगम-मंडल नियुक्तियों पर लगा ब्रेक

Exit mobile version