Vistaar NEWS

Bhopal: बैरसिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की भीषण भिड़ंत, 5 की मौत, दर्जनभर घायल

A horrific road accident in Bairasia

बैरासिया में भीषण सड़क हादसा

Bhopal News: भोपाल में बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्या विहार स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. सभी मृतक विदिशा जिले के सिरोंज के बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोग सिरोंज से होशंगाबाद नहाने के लिए जा रहे थे और लोडिंग वाहन में सवार होकर यात्रा कर रहे थे.

घायलों को भेजा अस्‍पताल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है. बैरसिया एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर अस्पताल में घायलों का हालचाल ले रहे हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस के अनुसार यह मामला बैरसिया थाना क्षेत्र का है और हादसे की जांच की जा रही है.

हादसे में 5 लोगों की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोग घायल हुए हैं. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. यह परिवार संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहा था. हादसा बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को बैरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मकर संक्रांति स्‍न्नान के लिए जा रहा था वाहन

लोडिंग वाहन में सवार यह परिवार संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहा था. जैसे ही वाहन बैरसिया थाना इलाके में ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है. हादसे में जिनकी जान गई है, उनमें लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक और मुकेश शामिल हैं. वहीं इस दुर्घटना में सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप, ज्योति और सूरज घायल हुए हैं.

ये भी पढे़ं- सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए MP सरकार की क्रांतिकारी पहल, हादसे रोकने के लिए 9 जिलों में तैनात होंगे ‘सुरक्षा मित्र’

Exit mobile version