Vistaar NEWS

MP News: एमपी में फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

Film Shatak Tax Free In MP: सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के इतिहास पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया गया है. राज्य के सिनेमाघरों में इसे टैक्स फ्री दिखाया जाएगा. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री ने इस बारे में जानकारी दी. सीएम फिल्म शतक को मंगलवार (3 मार्च) को देखने जाएंगे.

सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हिंदी फिल्म ‘शतक’ को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है. यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है. उन्होंने आगे लिखा कि
फिल्म ‘शतक’ संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है.

फिल्म ‘शतक’ में क्या है?

फिल्म शतक संघ के 100 वर्षों का इतिहास बताती है. आरएसएस के पहले सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार के बचपन से लेकर उनके द्वारा संघ की स्थापना को दिखाया गया है. उनके सामने क्या-क्या चुनौतियां आईं और कैसे इनसे पार पाया फिल्म में बाखूबी दिखाया गया है. संघ और महात्मा गांधी के बीच रिश्ते और आजादी की लड़ाई में भूमिका को पर्दे पर उतारा गया है. साल 1925 से लेकर 2025 तक के इतिहास को 1 घंटे 52 मिनट की फिल्म में समेटा गया है.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन विस्तार, 57 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल और 88 नगर अध्यक्ष नियुक्त

आशीष मॉल ने डायरेक्ट की है फिल्म

फिल्म शतक अनिल अग्रवाल, उत्सव डान, रोहित गहलोत और नितिन सावंत ने लिखी है. इसे आशीष मॉल ने डायरेक्ट की है. वीर कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है. इस मूवी के लिए म्यूजिक सनी इंदर और शांतनु शंकर ने दिया है. शंकर महादेवन और सुरेश वाडेकर जैसी शानदार गायकों ने अपनी आवाज दी है.

Exit mobile version