Vistaar NEWS

MP News: इंदौर में व्यापारी से लूट के मामले में दो सिपाही समेत चार आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस रिमांड पर

Indore robbery accused

इंदौर में लूट के आरोपी

MP News: इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट की घटना के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह दो सिपाहियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से कुछ नकदी भी बरामद की है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक को रिमांड पर भेजा गया, जबकि तीन को जिला जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

एसीपी तुषार सिंह ने अब्दुल फहद की शिकायत पर सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कराया था. एफआईआर में इनके दो अन्य साथियों के शामिल होने का भी उल्लेख था. जांच के दौरान मनोज और अविनाश को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद चारों को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने नावेद को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया, जबकि सोहेल, मनोज और अविनाश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया.

घटना के बाद ड्यूटी पर थे गैरहाजिर

जानकारी के अनुसार मनोज को पहले उसकी पत्नी की शिकायत पर डीसीपी ने कार्यालय से अटैच कर दिया था, जबकि अविनाश श्रीनगर बीट में पदस्थ था. घटना के बाद दोनों अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए थे. पुलिस अधिकारियों ने दर्ज मामले में चारों की संलिप्तता का उल्लेख किया है और जांच जारी है.

पुलिस ने जब्त की 2 लाख की रकम

पुलिस ने मनोज और अविनाश के पास से लूटी गई करीब दो लाख रुपए की रकम में से कुछ राशि जब्त की है. इस संबंध में आरोपियों के परिवार को सूचना दे दी गई है. जमानत को लेकर अभी कोई बहस नहीं हुई है, हालांकि बुधवार को सेशन कोर्ट में अपील की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढे़ं- भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी पर विवाद! पार्टी से उठे विरोध के सुर, अब महाशिवरात्रि को फिर से जारी होगी लिस्ट

Exit mobile version