Vistaar NEWS

MP News: वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले प्रेमिका को मार डाला, आरोपी के कमरे में युवती का निर्वस्त्र शव मिला

A young man is accused of murdering his girlfriend.

युवक पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप.

MP News: वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमी के कमरे में प्रेमिका की निर्वस्त्र लाश मिली है. 3 दिन से लापता युवती के सोशल मीडिया स्टेटस, मोबाइल में सेव सभी नंबरों और उसके कॉलेज के ऑफिशियल व्हाट्स एप ग्रुप पर उसके मोबाइल नंबर से ही उसके अश्लील फोटो भी डाले गए थे. युवती की पहचान उसके पैरों में पहने मोजों के माध्यम से हो सकी है.

11 फरवरी को पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई

11 फरवरी को इंदौर के पंढरीनाथ थाने में एमबीए की छात्रा खुशबू राठौर की उसके पिता द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी. 10 फरवरी को खुशबू को आधार कार्ड में अपनी डेट ऑफ बर्थ बदलवानी थी, इसके लिए वह अपने पिता के साथ गई थी. पिता ने उसे कलेक्टर कार्यालय के नजदीक छोड़ा और चले गए. शाम को पिता ने बेटी को कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. रात में पिता के मोबाइल पर मैसेज आया कि वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौटकर आएगी. लेकिन जब वह देर रात तक नहीं लौटी तो पिता ने उसे कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला. सुबह तक नहीं लौटने पर पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई.

युवती की अश्लील फोटो की वायरल

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद कॉलेज से पिता के पास फोन आया और उन्हें कॉलेज बुलाया गया. कॉलेज पहुंचे पिता को बताया गया कि उनकी बेटी की अश्लील फोटो कॉलेज के ऑफिशियल व्हाट्स एप ग्रुप पर आए है, ये देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई. लेकिन शुक्रवार दोपहर पिता के पास पुलिस का फोन आया और उन्हें द्वारकापुरी इलाके की अंकल गली के एक मकान में बुलाया गया, जहां एक लाश दिखाते हुए उनसे शिनाख्त करने को कहा गया. डी कंपोज हो चुकी लाश की पिता ने बेटी के मौजों से पहचान कर डाली. पिता ने आरोप लगाया कि बेटी के सभी कॉन्टैक्ट्स को उसके अश्लील फोटो भेजे गए हैं. उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था. जिस दोस्त पीयूष के कमरे पर उसकी लाश मिली है, उसे अपने कॉलेज की फीस भरना थी, जिसके लिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था. खुशबू के पिता को भी दोनों के रिलेशन के बारे जानकारी थी, उन्होंने बेटी से कहा था कि उनकी पढ़ाई खत्म होने के बाद वह पीयूष के पेरेंट्स से बात करेंगे.

स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी

शुक्रवार दोपहर स्थानीय रहवासियों ने द्वारकापुरी पुलिस को कॉल कर बताया था कि एक कमरे से बहुत तेज दुर्गंध आ रही है. मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे का ताला खोलकर अंदर पहुंची तो पलंग पर एक युवती की निर्वस्त्र लाश पड़ी मिली. सूचना मिलने पर आला पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पड़ताल करने पर पाया गया कि लाश दो दिन पुरानी है और डी कंपोज होना शुरू हो गई है. बारीकी से जांच करने पर पाया गया कि युवती की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है. जिस कमरे में लाश मिली है, वह मृतका खुशबू के ही क्लासमेट पीयूष धनोतिया का है. पीयूष मूलतः मंदसौर का रहने वाला है और पिछले 2 दिन से वह कमरे से गायब है. पुलिस ने पीयूष पर ही खुशबू की हत्या करने की आशंका जताई है.

ये भी पढ़ें: MP News: लव मैरिज में इतना बड़ा धोखा! 6 महीने पहले की शादी, पति निकला 2 बच्चों का बाप; दुखी होकर कर लिया सुसाइड


Exit mobile version