Gold Silver Rates: जबरदस्त उछाल के बाद गिरे सोने के भाव, 15000 रुपये तक फिसली चांदी, जानें आज के ताजा रेट
सोने-चांदी के दामों में गिरावट
Gold Silver Rates: पीएम मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी. इस अपील के बाद स्थानीय सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है. सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट की खबर सुनते ही बाजारों में खरीददारों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है. सबसे ज्यादा हैरानी की बता तो ये है कि चांदी में अब तक की सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. इस भारी गिरावट ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है.
क्या हैं आज के भाव?
16 मई के दिन सोने के दामों की बात करें तो bankbazaar.com के हिसाब से 22 कैरेट में 1 ग्राम सोने की कीमत 14,725 रुपए है. शुक्रवार के दिन यह कीमत 14,850 रुपए थी. यानि दामों में 125 रुपए की गिरावट देखी गई है. वहीं अगर चांदी की बात करें तो स्थानीय बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में अब तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी टूटकर सीधे 2,80,000 रुपए प्रतिकिलोग्राम पर आ गई है.
8 ग्राम की कीमत
8 ग्राम की कीमत 1,23,688 रुपए है. एक दिन पहले की कीमत 1,24,744 रुपए थी. यानि दामों में 1,056 रुपए कम हो गए हैं. इसी तरह से 10 ग्राम की कीमत 1,54,610 रुपए है. कल की कीमत 1,55,930 रुपए थी. यानि दामों में 1,320 रुपए कम हुए हैं.
गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है. सराफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम कम हो गए हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड सिल्वर की कीमतों में अभी और उतार-चढ़ाव दिख सकता है.
ये भी पढे़ं: ‘ASI की रिपोर्ट में मूर्ति का जिक्र नहीं’, दिग्विजय सिंह बोले- पूजा होगी या इबादत सुप्रीम कोर्ट तय करेगा