Vistaar NEWS

MP News: ‘ब्राह्मण सभी की नजरों में खटक रहे’ गोपाल भार्गव बोले- एक वक्त था, जब आधी कैबिनेट हमारी होती थी

BJP MLA Gopal Bhargava.

BJP विधायक गोपाल भार्गव.

MP News: मध्य प्रदेश में सागर से बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव का ब्राह्मणों के लिए दर्द छलका है. गोपाल भार्गव ने कहा है कि अब ब्राह्मण सभी की नजरों में खटक रहे हैं. अब राजनीतिक दलों और संगठनों का एक ही लक्ष्य रह गया है कि ब्राह्मणों का मारा जाए या फिर ब्राह्मणों को दबाया जाए.

‘केंद्र सरकार में आधी कैबिनेट हमारी होती थी’

बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि पहले हर जगह हमारे आदमी होते थे, लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं. गोपाल भार्गव ने कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि तमाम प्रकार के संगठन जितने भी लोग हैं, सभी लोगों का उद्देश्य है कि ब्राह्मणों को मारो, ब्राह्मणों को नीचे करो. अगर हमसब एक होंगे तो कोई भी हमको झुका नहीं सकता है. उसके पास संख्या बल चाहें जितना हो. क्या हम सभी की नजरों में इतना खटक रहे हैं, कि हमको मार दिया जाएगा. कभी हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के जज, सेक्रेटरी सब हमारे होते थे. गवर्नर हमारे होते थे, मुख्यमंत्री हमारे होते थे, केंद्र सरकार में आधी कैबिनेट हमारी होती थी. लेकिन आज की तारीख में गिने हुए लोग हमारे बचे हैं.’

‘अब वक्त आ गया है, हमको एक होना होगा’

हमको एक होना होगा. एक-दूसरे की तरफ ध्यान देना होगा. एक-दूसरे की सहायत करनी होगी. अन्यथा देश की परिस्थितियां विचित्र प्रकार की हो गई हैं. अगर संगठन हमने मजबूत कर लिया तो पार्टियां हमारे सामने नतमस्तक होंगी. अन्यथा हमको उनके सामने नतमस्तक होना होगा, ऐसी स्थिति कभी नहीं आए. यही संदेश देने के लिए मैं उपस्थित हुआ हूं.

सागर में ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. ये आयोजन शहर के रविंद्र भवन में हुआ था. इस कार्यक्रम को बीजेपी विधायक ने संबोधित किया.

ये भी पढे़ं: MP News: विवेक तंखा ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मानहानि मामला लिया वापस, जानिए क्या है पूरा मामला

Exit mobile version