MP News: चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में गोविंद गोयल अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए हैं. चुनाव जीतने के बाद गोविंद गोयल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या दूर करना ही प्राथमिकता होगी. व्यापार में रुकावट ना आए इस पर काम करेंगे. सभी व्यापारियों को जोड़ना और उनको साथ में लेकर चलने का काम करेंगे, फिलहाल व्यापारियों को तीन प्रकार के टैक्स देने पड़ते हैं. इसको आसान करने का प्रयास करेंगे. भोपाल में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है. व्यापारियों को समझाएंगे कि अतिक्रमण ना करें.
‘विधानसभा-लोकसभा चुनाव लड़ना आसान’
भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नए अध्यक्ष ने कहा कि छोटे व्यापारियों को व्यापार करने के लिए चेंबर से लोन दिलाएंगे या फिर बैंक से लोन दिलाएंगे. छोटे व्यापारी व्यापार बढ़ाएंगे तो रोजगार मिलेगा. वहीं चुनाव लड़ने को लेकर गोविंद गोपाल ने कहा कि विधानसभा-लोकसभा चुनाव लड़ना आसान, लेकिन चेंबर का चुनाव लड़ना बहुत कठिन है. मेहनत खूब करनी पड़ी इसी वजह से कामयाबी मिली. मैं चुनाव नहीं लड़ने वाला था, मुझे लोगों ने कहा कि आप चुनाव लड़ो इसलिए मैंने चुनाव लड़ा.
ये भी पढ़ें: भोपाल स्लॉटरहाउस मामला, नगर निगम के चिकित्सा शाखा के पत्र में हुआ बड़ा खुलासा, बूचड़खाने के दस्तावेज निकले फर्जी
गोविंद गोयल को मिले 1085 वोट
दरअसल, 1 फरवरी को भोपाल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ. मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक हुआ. 2 फरवरी को मतदान का परिणाम सामने आया. जिसमें गोविंद गोयल ने जीत हासिल की, उन्हें 1085 मिले. अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली को 894 वोट मिले. इस तरह से गोयल ने 191 वोट लेकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया. बता दें कि गोविंद गोयल उन्नति पैनल से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे. करीब 2000 से ज्यादा मतदाताओं ने चेंबर के 36 पदों के लिए मतदान किया था.
