Vistaar NEWS

फैसला ‘ऑन द स्पॉट’! कांग्रेस विधायक को कार पर हूटर लगाना पड़ा महंगा, 10 हजार का कटा चालान

gwalior congress mla suresh raje 10 thousand fine for illegal hooter police checking in dabra

कांग्रेस विधायक सुरेश राजे पर 10 हजार का जुर्माना

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है. यातायात नियमों के उल्लंघन मामले में विधायक पर एक्शन लिया गया है. जिस समय कार का चालान काटा गया, विधायक कार में ही मौजूद थे.

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार (24 मार्च) शाम को पिछोर तिराहे और न्यायालय के सामने मोबाइल कोर्ट लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और जुर्माना लगाया गया. कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गाड़ी में अवैध रूप से हूटर लगा हुआ पाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.

बेटे को कॉल लगाया, मौके पर बुलाया

दिलचस्प बात ये रही कि जुर्माना भरने के लिए कांग्रेस विधायक के पास पैसे नहीं थे. उन्होंने अपने बेटे को कॉल किया और मौके पर बुलाया. 10 हजार रुपये जुर्माना भरा गया और करीब आधे घंटे तक विधायक मौके पर ही मौजूद रहे. कार्रवाई पूरी होने के बाद वे आगे बढ़े.

सुरेश राजे ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस विधायक ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि केवल मेरी गाड़ी पर हूटर नहीं लगा हुआ है. प्रदेश की कई गाड़ियों पर लगे हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसका इस्तेमाल टोल टैक्स से गुजरने के दौरान किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाते हुए विपक्ष का विधायक समझकर कार्रवाई की गई. ऐसा करना गलत है.

ये भी पढ़ें: 5th-8th Class Result Today: एमपी में 5वीं-8वीं का रिजल्‍ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम

ई-रिक्शा चालकों पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान SDOP सौरभ कुमार मौजूद रहे. भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की कोई व्यवस्था ना हो. अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों और नाबलिगों पर एक्शन लिया गया.

Exit mobile version