Vistaar NEWS

MP News: होली पर ग्वालियर पुलिस का गिफ्ट! 500 लोगों को वापस किए 1.33 करोड़ के गुम हुए मोबाइल

Gwalior returned mobile phones worth Rs 1.33 crore to 500 people.

ग्वालियर पुलिस ने वापस किए 1.33 करोड़ के गुम हुए मोबाइल

MP News: अक्सर मोबाइल चोरी हो जाता है या फिर भीड़ में, सफर के दौरान गुम हो जाता है तो लोग पुलिस थाने जाकर शिकायत तो कर देते हैं. उम्मीद कम ही होती है, मोबाइल वापस मिलेगा. लेकिन ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने तीन महीने तक ऐसे मोबाइलों की पड़ताल की, जो गुम हो गए थे. देश के अलग-अलग राज्यों से इन्हें ढूंढ निकाला और बरामद किया. जिन लोगों के यह मोबाइल थे, जब उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम बुलाकर SSP धर्मवीर सिंह ने मोबाइल लौटाए तो इनके चेहरे खिल उठे.

1.33 करोड़ के मोबाइल रिकवर किए गए

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिकवर किए गए 551 मोबाइल की कीमत लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपए से अधिक है. ये सभी करीब पिछले दो महीनों में चोरी हुए थे. जिन्हें दो महीने की मेहनत से खोज निकाले हैं. इसके साथ ही इन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गुना, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल के अलावा यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात आदि स्थानों से ट्रेस कर बरामद किया है. आज उनके मूल मालिकों को लौटाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bhopal: भोपाल में होली पर पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी, फर्जी ऑफर और आपत्त‍िजनक पोस्‍टर से रहें सावधान

लोगों को पुलिस ने दिया गिफ्ट

वहीं, खास बात यह है कि कुछ ऐसे भी लोग हैं. जिनके लिए मोबाइल खरीदना एक सपना था. मोबाइल खरीद भी लिया, लेकिन वह चोरी हो गया. उनमें से दो नेत्रहीन हैं. विनोद पाल और रवीश पाल यादव इनके भी मोबाइल चोरी हो गए थे. हर रोज यह एसपी ऑफिस के चक्कर लगाते थे और पूछते थे कि हमारा मोबाइल कब मिलेगा. जिनके मोबाइल गुम हो गए थे या चोरी हो गए थे. वह आज मोबाइल लेने के लिए एसपी दफ्तर पहुंचे उनका चेहरा खिला हुआ था और कह रहे थे कि आज ग्वालियर पुलिस ने होली के त्योहार पर गिफ्ट दिया है. जिनकी हमें कोई उम्मीद नहीं थी.

Exit mobile version