Vistaar NEWS

Bhind: पति के दोस्त के साथ चल रहा चक्कर, प्रेमी के साथ मिलकर की मासूम की हत्या, कुएं में मिली थी लाश

MP Crime

आरोपी गिरफ्तार

Bhind: भिंड के लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले कुएं में मिली 6 साल की बच्ची की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बच्ची के हत्या के आरोपी खुद उसकी मां और उसका प्रेमी रामशंकर शर्मा उर्फ पल्लू निकले. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

बच्ची को इसलिए उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां ज्योति और उसका प्रेमी रामशंकर एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे. बच्ची को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था और वह परिवार से उनके संबंध के बारे में बताने की बात कह रह थी. इसी कारण दोनों ने बच्ची की हत्या का प्लान बनाया. बच्ची की हत्या कर शव को दोनों ने मिलकर कुएं में फेंक दिया.

रील बनाने का था शौक

महिला को रील बनाने का भी शौक था उसके प्रेमी के साथ कई वीडियो भी सामने आए हैं. ज्योति की शादी 8-9 साल पहले अटेर क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह से हुई थी. उसके दो बच्चे थे जिनमें एक 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी थी. पति गुजरात के वडोदरा में पेंटिंग का काम करता था. मेहार गांव का रामशंकर भी वडोदरा में पेंटिग का काम करता था. रामशंकर ज्योति के गांव मेहरी से करीब 1 किमी दूर रहता था.

पहले भाई फिर प्रेमी

इसी वजह से ज्योति उसे पहले भाई कहा करती थी. रामशंकर और ज्योति का पति वडोदरा में साथ काम करते थे. दोनों का आना-जाना साथ था और रामशंकर का कमरा भी उसके पति के कमरे के पास था. पति के पास मोबाइल नहीं था, इसलिए वह घर पर बात करने के लिए रामशंकर का फोन इस्तेमाल करता था. इसी दौरान ज्योति की रामशंकर से बातचीत शुरू हो गई.

धीरे-धीरे बढ़ी नजदीकियां

धीरे-धीरे फोन पर बात बढ़ी और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई. पत्नी ज्योति ने बताया कि पति शराब पीता था, घर की जरूरतों का ध्यान नहीं रखता था, इसी दौरान रामशंकर उर्फ पल्लू शर्मा से नजदीकियां बढ़ी. हमने साथ रहने की योजना बनाई और बच्ची को मारकर कुएं में फेंक दिया.

ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम

Exit mobile version