Vistaar NEWS

Datia By Election Result: दतिया सीट तो हाथ से गई, नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी हारी बीजेपी

Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा

Datia By Election: मध्‍य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में नतीजे अब पूरी तरह से साफ हो गए हैं. उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्‍याम सिंह ने 6029 वोटों के साथ जीत दर्ज की है. मतगणना के पूरे आंकडों के मुताबिक भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ से भाजपा 27 वोटों से हार गई. वहीं भाजपा के जिला अध्‍यक्ष रघुवीर कुशवाहा के बू‍थ से भी कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है.

मतगणना में कांग्रेस को मिलती बढ़त पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्‍याम सिंह ने कहा कि हम दतिया में लगातार बढ़त बनाते जा रहे हैं. मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे हमारी पार्टी के वोटों की संख्‍या बढ़ती जाएगी.

कांग्रेस कार्यालय में जीत का जश्न

दतिया उपचुनाव में रूझानों के सामने आने के बाद तस्‍वीरें साफ होती दिखाई दे रही है. कांग्रेस को जीत मिलती देख पार्टी मुख्‍यालय में मिठाई बंटनी शुरू हो गई है. प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष मुकेश नायक और सामजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मनोज यादव संयुक्त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगे. ये प्रेस कॉन्‍फ्रेंस शाम 4 बजे प्रदेश मुख्‍यालय राजीव गांधी सभागार में आयोजि‍त की जाएगी.

दतिया में उपचुनाव का कारण

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहे है, क्योंकि इस सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिली है, जिसके बाद इस सीटा को आयोग्य घोषित कर दिया गया. सीट खाली होने के बाद उपचुनाव आयोजित किया गया. दतिया सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था.

ये भी पढे़ं- Datia By Election: दतिया में कांग्रेस को बड़ी बढ़त, नरोत्तम मिश्रा बोले-जीत तो भाजपा की ही होगी

Exit mobile version