Vistaar NEWS

‘DUSU चुनाव में NSUI का खाता भी नहीं खुला…’, आशीष अग्रवाल का राहुल पर निशाना

Media Co-Convenor Ashish Agrawal on Vistaar News

BJP के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल

Ashish Agrawal on Vistaar News: ग्वालियर में विस्तार न्यूज के मंच पर ‘ग्वालियर विस्तार सम्मान’ के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी के हर सवालों का जवाब दिया और हर मुद्दे पर खुलकर बात की. जानें उन्होंने क्या कहा?

सवालः शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और हेमंत खंडेलवाल सबका साथ सबका विश्वास आप बनाए रखते हैं. इसका क्या राज है?

जवाबः भाजपा और संघ से मेरा पारिवारिक वैचारिक जुड़ाव रहा है. समाज के लिए कुछ करना ही मेरा विजन है. जिले स्तर मुझे नंदकुमार सिंह चौहान ने जो मीडिया की जिम्मेदारी दी उसे बखूबी निभाने का प्रयास किया. इसके बाद कई दिग्गज नेताओं के साथ काम किया. उनमें दो-दो सीएम भी शामिल रहे. जहां मुझे मीडिया विभाग की जिम्मेदारी दी गई. हम यहां हमेशा दायित्व की भूमिका में रहते हैं. पार्टी जो जिम्मेदारी देती है. उसी पर कार्य करते हैं.

आशीष अग्रवाल ने पत्रकारिता को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने बहुत ही इमानदारी के साथ काम किया है. यहां कि पत्रकारिता की चर्चा पूरे देश में होती है. यहां पत्रकारिता को बहुत बड़ा आयाम मिला है.

राहुल गांधी के इंदौर प्रोग्राम को लेकर क्या बोले?

राहुल गांधी के प्रोग्राम को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक फेल्ड प्रोडक्ट हैं. उनको जानना चाहिए कि देश और देश का युवा प्रोपगेंडा और पीआर में नहीं चलता है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव ने बता दिया है कि देश का युवा के लिए राष्ट्र पहले है. जहां तक युवाओं की बात है, तो अगर राहुल गांधी को सच में युवाओं पर इतना विश्वास है, तो प्रायोजित तरीके से मंच पर लोगों को क्यों बुलाते?

ये भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस के जमाने में ग्वालियर विकास के लिए आंसू…’, विस्तार न्यूज के मंच पर क्या बोले लाल सिंह आर्य?

सवालः जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, नकुलनाथ, उमंग सिंघार और कई सारे युवा नेता आगे बढ़ तो रहे हैं.

सवालः युवा अगर आगे बढ़ रहे हैं तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के पुत्र आगे बढ़ रहे हैं. बाकि सब तो परेशान ही हैं. ये दोनों अपने पुत्र को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की बलि ले रहे हैं. कांग्रेस में अगर युवाओं का ध्यान दिया जाता तो इतने सारे युवा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं आते.

Exit mobile version