Vistaar NEWS

दत‍िया में भी कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन में छ‍िपाई जानकारी? गोविंद देव के आरोपों के बाद बढ़ी हलचल

Maharaj Govind Dev and Congress candidate Ghanshyam Singh

महाराज गोविंद देव और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्‍याम सिंह

Datia by-election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीट गंवा दी. वहीं अब दतिया उपचुनाव में भी नामांकन पत्र में जानकारी छिपाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, दतिया राज परिवार के महाराज गोविंद राहुल देव सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह पर नामांकन पत्र में संपत्ति संबंधी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि निर्वाचन आयोग को दिए गए शपथपत्र में संपत्ति का पूरा विवरण नहीं दिया गया है.

इस संबंध में महाराज गोविंद राहुल देव सिंह ने नामांकन पत्र और न्यायालय में लंबित संपत्ति विवाद से जुड़े दस्तावेज निर्वाचन आयोग को सौंपते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है. अब इस शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग नियमों के तहत आगे क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

संपत्ति का गलत विवरण देने का दावा

सूत्रों के मुताबिक, पूरा मामला राज परिवार की रियासत, संपत्ति के बंटवारे और उससे जुड़ी जानकारी को छिपाने या गलत तरीके से प्रस्तुत करने से संबंधित बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि इसी संपत्ति के ब्यौरे को लेकर महाराज गोविंद राहुल देव सिंह ने कलेक्टर से लेकर निर्वाचन आयोग तक अपनी शिकायत पहुंचाई है.

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत

दतिया उपचुनाव में कुंवर घनश्याम सिंह पर लगे इन आरोपों ने चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है. अब देखना होगा कि महाराज गोविंद राहुल देव सिंह की शिकायत पर चुनाव आयोग संज्ञान लेता है या नहीं. यदि आयोग इस मामले में संज्ञान लेकर जांच शुरू करता है, तो चुनावी रण में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए नई और बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

3 अगस्त को आएगा चुनाव परिणाम

उपचुनाव में 16 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी चुनावी टक्कर साफ हो गई है. उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि चुनाव का परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- दतिया उपचुनाव 2026: नरोत्तम मिश्रा बने चुनाव संचालन समिति के प्रमुख, 32 सदस्यों का भी ऐलान, देखें लिस्ट

Exit mobile version