Vistaar NEWS

Damoh News: मंच से टीचर ने प्रभारी प्राचार्य को बताया भ्रष्टाचारी, DEO ने दिए कार्रवाई के संकेत, जानें पूरा मामला

Damoh School

पटेरा शासकीय एक्सीलेंस स्कूल

Damoh News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पर कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य वंदना गुप्ता ने वर्तमान प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वरिष्ठ अधिकारियों से की शिकायत

वर्तमान प्रभारी प्राचार्य ने आरोपों पर आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है. बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी ने करीब पांच दिन पहले पूर्व प्राचार्य को प्राचार्य पद से हटाकर उच्च माध्यमिक शिक्षक कमलेश शर्मा को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया था. जिला शिक्षा अधिकारी के इस आदेश में पूर्व प्राचार्य की कार्यशैली को विवादित बताते हुए कुछ प्रशासनिक और विभागीय कार्यों में लापरवाही का उल्लेख किया गया है.

वायरल वीडियो में पूर्व प्राचार्य ने कहा

15 अगस्त के दिन जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें पूर्व प्राचार्य वंदना गुप्ता बच्चों से कह रही हैं कि अमर शहीदों ने आजादी दिलाई है, लेकिन आज के भ्रष्टाचारी देश को मिटा रहे हैं. उन्होंने छात्रों से कहा, ‘आप लोग इतनी मन लगाकर पढ़ाई करें कि प्राचार्य कमलेश शर्मा जैसी भ्रष्टाचार करने की जरूरत ना पड़े, जो अपने ही सीनियर को ओवरटेक करके पैसा देकर प्राचार्य बन गए.’

कार्रवाई किए जाने के संकेत

जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने बताया कि वंदना गुप्ता के खिलाफ कार्यशैली और अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद उन्हें प्राचार्य पद से हटाया गया. वायरल वीडियो और वर्तमान प्राचार्य की शिकायत के मामले में उन्होंने कार्रवाई किए जाने की बात कही है.

यह भी पढे़ं- Ujjain: सावन सोमवार और नागपंचमी का अनूठा संयोग, महाकाल और नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

Exit mobile version