Vistaar NEWS

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर दतिया में बवाल, समर्थकों ने मचाया उत्पात, अब सख्त एक्शन की तैयारी में केंद्रीय नेतृत्व!

Narottam Mishra

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Datiya By-Poll: दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है. जिसके बाद उनके क्षेत्र में भारी विरोध देखने को मिल रहा है. टिकट वितरण के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थको द्वारा किए गए विरोध की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व बड़ा निर्णय लेने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. केंद्रीय नेतृत्व का कहना है कि अनुशासन पहले रहेगा बाकी सब बाद में. फिलहाल, अभी भी दतिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि वे दिल्ली गए होंगे, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दतिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने BNS 163 भी लागू कर दिया है. जिसके बाद अब कोई भी बिना अनुमति के सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन या सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं कर सकेगा. एक जगह पर 5 से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर भी रोक लगा दी गई है.

पुलिस से भिड़े समर्थक

दतिया के SP मयूर खंडेलवाल ने कहा, “दतिया शहर में 3000 से ज्यादा उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की. उन्होंने बाजार बंद कराने की कोशिश की. वे कल शाम 6 बजे से ही ‘चक्का जाम’ के लिए यहां बैठे थे. कलेक्टर और मैंने उनसे कई बार यहां से हटने और ‘चक्का जाम’ खत्म करने के लिए बात की, लेकिन वे नहीं मान रहे थे. जिसकी वजह से लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था. समर्थकों ने सुबह करीब 4 बजे अचानक पुलिस पर भी पथराव कर दिया. जिसमें 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.”

ये भी पढ़ेंः ‘अब बीजेपी में भी दो गुट बनने…’, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भड़कीं पूर्व विधायक ममता मीना

सख्त एक्शन की तैयारी में केंद्रीय नेतृव्य

एसपी ने बताया कि ‘चक्का जाम’ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पूरे जिले में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल, अब स्थिति सामान्य है.” अब सबकी निगाहें केंद्रीय नेतृव्य के उस फैसले पर टिकी हैं कि आखिर दतिया में हुए प्रदर्शन को लेकर क्या निर्णय लिए जाएंगे.

Exit mobile version