‘टिकट कटने का जो दर्द मुझे 2008 में दिया, उससे 1,000 गुना….’, दतिया में BJP की हार पर अवधेश नायक का नरोत्तम पर तंज

Datia Bypoll Defeat Reaction: कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए लिखा, "टिकट कटने का जो दर्द उन्होंने मुझे 2008 में दिया. उससे 1000 गुना दर्द भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में दिया."
Awadhesh Nayak And Narottam Mishra

अवधेश नायक और नरोत्तम मिश्रा

Awadhesh Nayak Taunts BJP: दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बुरी हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी की हार के बाद कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि टिकट कटने का जो दर्द उन्होंने मुझे 2008 में दिया. उससे 1000 गुना दर्द भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में दिया. माना जा रहा है कि अवधेश नायक का यह तंज पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर है.

कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, “मेरे प्रिय भंग कार्यकारिणी के दतिया विधानसभा के लोगों, 2018 में तुम्हारे आका ने अपने पुत्र मोह में मुझे पूरे पांच साल तक बदनाम किया. इंदौर में इसी खुन्नस में केस भी लगवा दिया.”

उन्होंने आगे लिखा, “जब भाजपा संगठन ने प्रमाण मांगें तो एक भी प्रमाण पूर्व गृहमंत्री नहीं दे पाए. 2018 चुनाव के विजय जुलूस में मेरे द्वारा पहनाई माला उतार कर फेंक दी. शायरी सुनाकर मुझे लांक्षित किया गया. 2023 में वो हिसाब-किताब मैंने पूरा कर लिया था”

BJP ने नरोत्तम को 1000 गुना दर्द दिया!

इस दौरान नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए कहा, “टिकट कटने का जो दर्द उन्होंने मुझे 2008 में दिया था. उससे 1000 गुना दर्द भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में दिया. मैंने 2018 में बिल्कुल विरोध नहीं किया था. हां ये बात जरूर है कि मुझसे जुड़े 2-तीन लोगों ने किया था. आज जो संगठनात्मक कार्रवाई हुई है, वो उनके लिए सबक है, जो साथ रहकर घात करते हैं.”

ये भी पढ़ेंः विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मांगी माफी, कुशवाहा समाज को लेकर ‘गुलाटी’ वाले बयान पर मचा बवाल

2023 विधानसभा चुनाव के समय छोड़ी थी BJP

बता दें, अवधेश नायक का यह वाक्या उस दौरान का है, जब वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे. हालांकि, बाद में वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. फिलहाल वे कांग्रेस में ही हैं. उन्होंने सभी दतियावासियों से कहा कि आप सभी दतिया के हो इसलिए मुझे संगठन की कार्यवाही अच्छी नहीं लगी. निजी नाते रिश्तों का सदैव ध्यान रखा करो. यह तुम सबसे आग्रह है. हम दतिया में जन्मे हैं और यही मरेंगे.

ज़रूर पढ़ें