Vistaar NEWS

Datia: ‘आजाद समाज पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से अकेले मुकाबला किया’, दामोदर यादव बोले- हमारा खेल बनेगा

Damodar Yadav

दामोदर यादव

Datia: दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान भी सामने आना शुरू हो गई है. दो राउंड की गिनती के बाद जो रुझान सामने आ रहे हैं उननें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे घनश्याम सिंह बने हुए हैं और तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव टक्कर दे रहे हैं.

इतना ही एक्सपेक्टेड था-दमोदर यादव

इसी बीच दमोदर यादव ने विस्तार न्यूज से बताचीत करते हुए कहा है ‘पहले राउंड के बाद मुझे 2000 से ऊपर वोट मिले है और इतना ही एक्सपेक्टेड था. भाजपा को 4000 से ज्यादा वोट मिले है उनके लिए भी इतना ही एक्सपेक्टेड था. पहले राउंड में भाजपा को ही आगे होना था, दूसरे राउंड में हम कवर करेंगे इसके बाद तीसरे राउंड में बराबरी होगी और चौथे राउंड में आजाद समाज पार्टी बढ़त बना लेगी.’

2028 के चुनाव का आधार-दमोदर यादव

उन्होंने कहा ‘आजाद समाज पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से अकेले मुकाबला किया है. उन्होंने आरोप भी लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे थे. लेकिन जनता तय करेगी त्रिकोणीय संघर्ष है अंत में आजाद समाज पार्टी ही जीतेगी. उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव तो हमारे 2028 के चुनाव का आधार बन रहा है.’

ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम

Exit mobile version