Hemant Khandelwal On Datia By Poll: दतिया उपचुनाव में बीजेपी को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6029 वोटों से हराया दिया. जहां कांग्रेस में जश्न का माहौल है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी अपनी हार के कारणों को तलाशने में जुट गई है. अब ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की बात की जा रही है, जिन्होंने पार्टी लाइन से इतर जाकर काम किया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दोषियों पर एक्शन लेने की बात कही है.
‘बीजेपी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है’
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दतिया उपचुनाव में मतदाताओं ने जो जनादेश दिया, उसे भारतीय जनता पार्टी विनम्रता से स्वीकार करती है. हम परिणामों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है. कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर हो, उसे अनुशासन में रहकर पार्टी का काम करना चाहिए. इस मामले में कोई दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी.
आशुतोष तिवारी ने साधा निशाना
आशुतोष तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी में भीतरघात हुआ है, तो मैं ऐसा करने वालों को कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को मां कहते हैं और मां के साथ भीतरघात करते हैं. इस तरह का मजक करते हैं. उन्हें भावनात्मक तौर पर सोचना चाहिए. आगे कहा कि अपने दिमाग में इस हद तक की राजनीति नहीं रखना चाहिए, क्योंकि बीजेपी को ‘पार्टी विद डिफरेंस’ के नाते जाना जाता है. BJP में काम करने वाला कार्यकर्ता जनता की सेवा करने के लिए रहता है, दीनदयाल के एकात्मवाद पर चलता है.
ये भी पढ़ें: ‘अभी तो ये सिर्फ झांकी है…’, दतिया जीत पर बोले कांग्रेस कार्यकर्ता, खंडवा में आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
