Datia By election: दतिया उपचुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निष्कसित कर दिया है. कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 30 जुलाई को मतदान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत वरिष्ठ नेताओं को लिखित शिकायत की थी. घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया था कि भारती ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया. शिकायत के बाद प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने निलंबन की कार्रवाई की है.
कल आएंगे चुनाव के नतीजे
दतिया उपचुनाव के नतीजे कल यानी 3 अगस्त को सामने आ जाएंगे. जनता ने किसके नाम पर मुहर लगाई है, ये भी पता चल जाएगा. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के घनश्याम सिंह और बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच रहा है. ये केवल चुनाव नहीं बल्कि नाक का सवाल भी है. यदि ऐसा कहें कि ये पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अग्निपरीक्षा है तो वहीं ये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लिए खुद को साबित करने का समय है.
निलंबन कार्रवाई !! pic.twitter.com/vI7ZGmRDs4
— MP Congress (@INCMP) August 2, 2026
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
मतगणना के लिए प्रशासन ने व्यवस्था चाक-चौबंद की है. काउंटिंग से पहले कांग्रेस और बीजेपी के नेता दावे कर रहे हैं कि उन्हें जीत मिलेगी. राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं. कांग्रेस ने स्ट्रॉन्ग रूम (जहां ईवीएम मशीनें रखी जाती हैं) के बाहर पहरा देना शुरू कर दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ता शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं. इसके साथ ही एलईडी स्क्रीन की जरिए परिसर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. वोटिंग के बाद EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है. जहां थ्री लेयर की सिक्योरिटी व्यवस्था है. निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम के मतों की गिनती होगी. सुबह 9 बजे से रूझान आने शुरू हो जाएंगे.
राजनीति की दिशा तय होगी
कांग्रेस और बीजेपी के लिए जीत कई मायने में अहम है और हार के भी अलग अर्थ है. कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह चुनाव जीतते हैं तो बीजेपी के निर्णय पर प्रश्न चिन्ह लग जाएगा. नरोत्तम मिश्रा को हटाकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार क्यों बनाया? वहीं, तिवारी जीतते हैं तो बीजेपी के लिए कद्दावर और दिग्गज नेताओं की जगह नए लोगों को जगह देने का रास्ता खुल जाएगा. कांग्रेस की जीत के साथ ही क्षेत्र में राजनीति की नई दिशा तय होगी.
ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव के नतीजों पर ज्योतिष का बड़ा दावा, इस नेता की कुंडली में लिखा है ‘राजयोग’, जानिए क्या कहते है सितारे
71.44 फीसदी हुई वोटिंग
दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई 2026 को वोटिंग हुई. कुल 71.44 फीसदी मतदान हुआ. जहां 74.09 प्रतिशत पुरुष और 68.48 फीसदी महिला ने अपने मत का इस्तेमाल किया. कुल 21 उम्मीदवार की किस्मत की दिशा आज तय होगी.
