Vistaar NEWS

‘मांगा ही नहीं था तो मिलेगा कहां से’, दिल्ली से वापस लौट रहे नरोत्तम मिश्रा बोले-नितिन नवीन से मुलाकात नहीं हुई

Narottam Mishra

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

दतिया उपचुनाव को लेकर गहमागहमी बरकरार है. एपमी के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया उपचुनाव के परिणामों के बाद दिल्ली पहुंचे थे. ऐसे जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली में पहले से ही मौजूद थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली में पार्टी संगठन के साथ दतिया उपचुनाव और भीतरघात की खबरों के लेकर एक बड़ी बैठक होने जा रही हैं.

दिल्ली में किसी से भी मुलाकात नहीं हुई-नरोत्तम मिश्रा

अब नरोत्तम मिश्रा का एक ताजा बयान चर्चा में आया है. इस बयान में वह बड़े मंत्रियों के साथ बैठक और पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात की खबरों का खंडन करते हुए नजर आ रहे हैं. दतिया उपचुनाव पर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “मैंने किसी चीज़ की मांग नहीं की है. पार्टी ने जो भी फैसला लिया, वह सही था, इसमें ‘अगर-मगर’ की कोई गुंजाइश नहीं है-यही मेरा मानना ​​है. मैंने पिछले ढाई साल से एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है और आगे भी ऐसा ही करना चाहता हूं.”

पार्टी काम देती रहेगी मैं करता रहूंगा- नरोत्तम मिश्रा

उन्होंने आगे कहा ‘जब तक पार्टी मुझे काम देती रहेगी. मेरी किसी खास पद की कोई इच्छा नहीं है. सब ठीक है. जब तक पार्टी मुझे काम देती रहेगी, मै काम करता रहूंगा. मेरी और कोई इच्छा नहीं है. नितिन नवीन से मुलाकात वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि न तो मेरी किसी नेता से मुलाकात हुई है और न ही हमने किसी नेता से मिलने का समय मांगा है.

जानकारी साझा करने से बचते नजर आए नरोत्त्म मिश्रा

बता दें कि आज पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे. हालांकि चर्चाएं ये भी है कि दतिया चुनाव के बाद जिस तरह से नरोत्तम मिश्रा के कार्यकर्ताओं पर भीतरघात के आरोप लगे और पार्टी की तरह से पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया. ऐसे ये असंभव है कि नरोत्तम मिश्रा दिल्ली जाए और उनकी किसी भी बड़े नेता से मुलाकात न हो और इस कार्रवाई पर कोई बात हो. हालांकि नरोत्तम मिश्रा ने अपने तरफ कोई भी जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं

Exit mobile version