Vistaar NEWS

Datia News: उपचुनाव के बाद पहली बार दतिया पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, समर्थकों ने किया ग्रैंड वेलकम

datia news

datia news

Datia News: दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पहली बार पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे. इस दौरान उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि यहां दादा की ही धाक है. उनके स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हार के बाद पहली बार पहुंचे अपने घर

दतिया उपचुनाव में हार के बाद नरोत्तम मिश्रा पहली बार अपने घर पहुंचे. दतिया वाले घर पहुंचते ही हजारों की संख्या में उनके समर्थक वहां पहुंच गए. घर के बाहर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. साथ ही हॉल भी उनके समर्थकों से पट गया. सब लोग नरोत्तम मिश्रा के करीब जाने के लिए बेताब दिखे. इस दौरान पूर्व गृहमंत्री अपने समर्थकों से मिलते दिखे.

हजारों समर्थक पहुंचे घर

उनके दतिया आने की खबर के बाद समर्थक वहां पहुंचते जा रहे थे. इससे साफ हो रहा था कि दतिया में अभी भी नरोत्तम मिश्रा की धाक कायम है. वह लोगों से बात कर रहे थे और आगे बढ़ रहे थे लेकिन हॉल की भीड़ कम नहीं हो रही थी.

उपचुनाव में बीजेपी को मिली थी हार

3 अगस्त 2026 को दतिया उपचुनाव का रिजल्ट आया था. बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी चुनाव हार गए थे. कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत हुई थी. इसके बाद बीजेपी के अंदर भीतरघात की बात भी सामने आई थी.

गौरतलब है कि इस चुनाव में पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया था. टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था. चुनाव में हार के बाद बीजेपी ने दतिया में पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी. अब नरोत्तम मिश्रा के इस शक्ति प्रदर्शन को बीजेपी के अंदर एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP IAS Transfer: एमपी में 4 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, भारती जाटव ओगरे उच्च शिक्षा विभाग की अपर सचिव बनीं

Exit mobile version