Vistaar NEWS

दतिया उपचुनाव के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के जखीरे पर चला बुलडोजर

Datia police

हथियारों के जखीरे पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज है. सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुकी हैं. इसी बीच पुलिस प्रशासन ने भी जिले में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. मतदान से पहले दतिया पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर पिछले 19 साल में जब्त किए हथियारों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया है. बता दें कि पुलिस द्वारा ये कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद की गई है.

न्यायालय के आदेश के हुए हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि इन सभी हथियारों को दतिया पुलिस ने पिछले 19 सालों में जिलेभर में हुई वारदातों के दौरान की गई कार्रवाई के जरिए जब्त किया था. लंबे समय से पुलिस ने हथियारों को नष्ट करने का इंतजार कर रही थी लेकिन न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा थी. इसपर बुधवार को दतिया न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नष्टीकरण की कार्रवाई की है

रोलर चढ़ाकर किया गया नष्ट

दतिया पुलिस कंट्रोल रूम के सामने मुख्य सड़क पर संबंधित अवैध हथियारों को पुलिस द्वारा एक साथ बिछा दिया गया. इसके बाद उस पर रोलर चढ़ाया गया, जिससे सभी हथियार पूरी तरह से नष्ट हो गए. इस पूरी कार्रवाई के समय भांडेर एसडीओपी मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने जानकारी दी है कि दतिया जिले में साल 2007 से लेकर अब तक अलग-अलग मामलों में अवैध हथियार जब्त हुए थे। इन मामलों का न्यायालय में भी निपटारा हो चुका था। ऐसे में दतिया के अलग-अलग थानों के मालखानों में ये जब्त हथियार रखे थे, जिन्हें चुनाव से पहले नष्ट किया गया.

628 हथियारों को नष्ट किया गया

एसडीओपी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद 628 हथियारों को नष्ट किया गया. इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है इस कार्रवाई से अब मालखानों में भी जब्त हथियारों का रिकॉर्ड व्यवस्थित हो सकेगा.

ये भी पढे़ं- MP में 20.47 करोड़ के ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, PMLA कोर्ट में दायर की याचिका

Exit mobile version