MP में 20.47 करोड़ के ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, PMLA कोर्ट में दायर की याचिका
ईडी (फाइल फोटो)
MP News: मध्य प्रदेश में के आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय (BEO) में हुए 20.47 करोड़ रुपये के घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई है. फर्जी भुगतान घोटाले में ईडी ने PMLA कोर्ट में अभियोजन शिकायत दाखिल की है. पूरे मामले में मुख्य आरोपी कमल राठौर समेत अन्य पर फर्जी बिलों से सरकारी राशि हड़पने का आरोप है.
56 प्लॉट किए कुर्क
ईडी की जांच 2018-23 के बीच दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी. आरोपी कमल राठौर ने घोटाले की रकम से अवैध कॉलोनी बनाई थी. जिसमें पहले ही रेजिडेंशियल 56 प्लॉट कुर्क किए जा चुके हैं. जिनकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 9 जुलाई 2026 को विशेष न्यायालय (PMLA), इंदौर में अभियोजन शिकायत भी दायर की गई है. विशेष न्यायालय ने पूरक अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेकर आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं.
परिवार के लोगों के खाते में जमा की घोटाले की रकम
आरोपी ने घोटाले की रकम अपने घरवालों और जानने वाले लोगों के खाते में जमा करवाई थी. इसके बाद पैसे निकालने के बाद कृषि की भूमि खरीदकर श्री बालाजी नाम से रेजिडेंशियल योजना शुरू की. जिसके 56 प्लॉट कुर्क किए जा चुके हैं. इसके अलावा आरोपियों की 4.43 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं. फिलहाल ईडी मामले में जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है. इसमें कई और लोगों के शामिल होने की संभावना है.
ये भी पढे़ं: भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष की याचिका मंजूर, SC में कल सुनवाई, हाई कोर्ट ने बताया था वाग्देवी का मंदिर