दिल्ली में नेता प्रितपक्ष राहुल गांधी द्वारा आज सोमवार 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया गया था. इस ऐलान में शामिल होने के लिए देशभर से लोगों को बुलाया गया है. मध्य प्रदेश से भी दो कांग्रेस नेता दिल्ली जा रहे थे, लेकिन उन्हें दिल्ली पहुंचने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में लिया. इससे पहले मध्य प्रदेश में सीजेपी कार्यकर्ताओं को भी ट्रेन से डिटेन किया गया
था.
दरअसल भिंड और मुरैना के कांग्रेस जिलाअध्यक्ष दिल्ली में राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल होने जा रहे थे. दोनों एक ही जगह पर ठहरे थे. पुलिस को जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली पुलिस दोनों को उठाकर ले गई. दोनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद एमपी कांग्रेस ने ट्विटर नाजरगी जाहिर की है.
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया
एमपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा ‘यह तो तानाशाही की पराकाष्ठा है! रविवार रात्रि में दिल्ली रवाना होने से पहले ही मुरैना में मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर एवं भिंड शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया. सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मार्च के लिए कांग्रेसजनों को रोकने का यह प्रयास दर्शाता है कि सत्ता और प्रशासन देशद्रोही ज्ञानेश के गुलाम बनकर काम कर रहे हैं.’
यह तो तानाशाही की पराकाष्ठा है! आज रात्रि में दिल्ली रवाना होने से पहले ही मुरैना में मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर जी एवं भिंड शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया जी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। आज दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मार्च के लिए कांग्रेसजनों को रोकने का यह प्रयास दर्शाता है कि सत्ता और प्रशासन देशद्रोही ज्ञानेश के गुलाम बनकर काम कर रहे हैं।
— MP Congress (@INCMP) October 12, 2026
एमपी से बड़ी संख्या दिल्ली जा रहे हैं कांग्रेसी
राहुल गांधी की अपील के बाद मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक दिल्ली जा रहे हैं. उन्हें जगह-जगह पर डिटेन किया जा रहा है. एमपी से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर भी सघन नजर रखी जा रही है. चंबल क्षेत्र दिल्ली से नजदीक इसलिए वहां से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं.
इटारसी जंक्शन से लिया गया था हिरासत में
इससे पहले सीजेपी के प्रोटेस्ट में भी शामिल होने के लिए जा रहे लोगों को इटारसी स्टेशन से हिरासत में लिया गया था. इसके बाद स्टेशन पर जोरदार हंगामा देखने को मिला था. ये सभी CJP के कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से दिल्ली जा रहे थे.
