रिपोर्ट – मनोज शर्मा
Morena News: मुरैना जिले के सुमावली स्थित विपिन ट्रेडर्स कंपनी एवं खाद-बीज भंडार के संचालक पर एक किसान ने खाद वितरण में मनमानी और पक्षपात करने का आरोप लगाया है. किसान का कहना है कि जब उसने खाद मांगी तो संचालक ने कथित रूप से कहा, “मेरी कलेक्टर साहब से या मुख्यमंत्री से बात करा दो, तब मैं खाद दूंगा.
“जब के जिलाधीश मुरैना ने सभी खाद वितरण निजी एवं सरकारी संचालकों को आदेश दिया था की बगैर टोकन के सभी किसानों को खाद दिया जाए. सुमावली में कुछ खाद विक्रेता सभी किसानों को 31 तारीख से ही बगैर टोकन के खाद दिया जा रहा है.
किसान ने संचालक पर लगाया आरोप
किसान का आरोप है कि दुकान पर खाद का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं किया जा रहा है. जिन लोगों के संचालक से अच्छे संबंध हैं उन्हें ट्रॉली भर भर कर के खाद दे दिया जाता है अथवा जो कथित रूप से अधिक पैसे देने को तैयार रहते हैं, उन्हें तुरंत खाद उपलब्ध करा दी जाती है, जबकि अन्य किसानों को टाल दिया जाता है.
किसानों में बढ़ी नाराजगी
इस घटना से क्षेत्र के किसानों में नाराजगी व्याप्त है. किसानों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह आवश्यक कृषि सामग्री के वितरण में गंभीर अनियमितता है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए. किसानों ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग से मामले की जांच कर सभी किसानों को समान रूप से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.
ई-टोकन व्यवस्था को किया स्थगित
आपको बता दें कि भोपाल में हुए किसान आंदोलन के बाद सरकार ने खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की. इस पूरी व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है. सरकार ने मूंग खरीदी पर भी सहमति जताई है. सरकार अब पात्र किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 25 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत मूंग खरीदी जाएगी.
ये भी पढे़ं- Morena: स्कूल बना तालाब, बच्चों और शिक्षकों की जान पर खतरा, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
