Vistaar NEWS

‘मैं ड्यूटी से कभी नहीं भागी’, महिला SI ने रोते हुए बनाया वीडियो, SP पर लगाया 5 महीने की सैलरी रोकने का आरोप

ashoknagar si pooja raghuwanshi

अशोकनगर एसआई पूजा रघुवंशी

Ashoknagar News: सोशल मीडिया पर इन दिनों अशोकनगर जिले में एक महिला सब इंस्पेक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अधिकारी रोते हुए अपनी परेशानी जाहिर करती नजर आ रही है. सीनियर अधिकारियों से उसकी समस्या हल करने के लिए कह रही है. इसके साथ ही कह रही है कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक (SP) राजीव कुमार मिश्रा ने मेरी पांच महीनों की सैलरी रोक रखी है.

‘5-6 बार PHQ आ चुकी हूं’

जिस महिला सब इंस्पेक्टर (SI) का वीडियो वायरल हो रहा है, उनका नाम पूजा रघुवंशी हैं. उनका कहना है कि वे लंबे समय से स्पाइन के दर्द से परेशान हैं. उन्हें अधिकारियों को सपोर्ट भी नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि मैं अशोकनगर में पोस्टेड हूं. कार एक्सीडेंट होने से मेरी स्पाइन में फ्रैक्चर आ गया था, जिसके बाद मैं एक साल तक बेड रेस्ट पर रही थी. कुछ समय बाद मेरा दर्द ठीक हो गया था.

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 7-8 महीने से मेरी स्पाइन में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है. मैं टॉलरेट भी नहीं कर पा रही हूं, जिसके कारण मैं पिछले 5-6 महीने से मेडिकल लीव पर हूं. डॉक्टरों के पास भटक रही हूं. मेरी इसी समस्या के चलते अधिकारियों के पास लगातार निवेदन कर रही हूं. जिले के एसपी से लेकर PHQ के वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी समस्या रखी चुकी हूं. ऐसी स्थिति में भी पुलिस मुख्यालय 5 से 6 बार आ चुकी हूं.

‘मैं तो सुसाइड भी नहीं कर सकती हूं’

ऑफिस ड्यूटी की मांग करते हुए SI पूजा रघुवंशी ने कहा कि मेरी मेडिकल कंडीशंस और डॉक्टर एडवाइस को देखते हुए मुझे किसी ऑफिस ड्यूटी में पदस्थ कर दीजिए, जब तक मेरी स्पाइन का दर्द ठीक नहीं होता है. ये दर्द ठीक नहीं हुआ तो ये जिंदगी भर के लिए समस्या बन जाएगी. जिंदगी हमेशा दूसरों के सहारे जीना पड़ेगी. मैंने कभी भी अपनी ड्यूटी से बचने की मांग नहीं की है. मैं आज भी पूरी निष्ठा से ड्यूटी करना चाहती हूं. लगातार मेरे लिए फील्ड ड्यूटी करना कठिन है.

ये भी पढ़ें: CRPF की नौकरी गई तो बन गए संत, 26 साल के संघर्ष के बाद फिर मिली वर्दी, हैरान कर देगी मुरैना के गिरवर सिंह की कहानी

महिला एसआई ने आगे कहा कि मेरी समस्या को समझिए. मेरी मेडिकल कंडीशंस को देखते हुए मुझे कोई ऑफिस पोस्टिंग दे दीजिए. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एसपी राजीव मिश्रा ने मेरी 5 महीनों की सैलरी रोककर रखी है. अब मुझे समझ आ रहा है कि कोई कैसे सुसाइड जैसा कदम उठा लेता है. मैं तो ये भी नहीं कर सकती हूं क्योंकि मेरी छोटे बच्चे हैं.

Exit mobile version