Vistaar NEWS

Pannalal Shakya: “पुरुष के लिए कोई महिला नहीं मरी”, BJP विधायक पन्नालाल शाक्य का विवादित बयान, प्रियंका मीना ने जताया विरोध

pannalal shakya

pannalal shakya/ image source: vistaar news

Pannalal Shakya: गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में BJP विधायक पन्नाल शाक्य का विवादित बयान सामने आया है. जिला प्रशासन द्वारा नानाखेड़ी मंडी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव-2026 के मंच से विधायक ने रामायण, महाभारत और इतिहास का हवाला देते हुए महिलाओं पर टिप्पणी कर दी.

क्या बोले पन्नालाल शाक्य?

किसानों को संबोधित करते हुए शाक्य ने कहा कि वे आज खाद-बिजली पर बात नहीं करेंगे. उन्होंने कहा- “पुरुष के लिए कोई महिला नहीं मरी है. जबकि महिलाओं के लिए सिर्फ पुरुष ही मरे हैं.” रामायण का उदाहरण देते हुए बोले कि रावण को भाई ने समझाया था, उस युद्ध में कोई महिला नहीं मरी सिर्फ आदमी मारे गए. महाभारत में एक पंचाली के चक्कर में 1 करोड़ आदमी मारे गए.

पृथ्वीराज चौहान ने भी संयोगिता के चक्कर में 55 सामंत मरवा दिए थे. उन्होंने देशभक्ति गानों पर भी सवाल उठाए और कहा ‘ऐ वतन तेरे लिए जान दे देंगे’ जैसे गानों पर रोक लगनी चाहिए. “जान इतनी सस्ती नहीं है, हमें तो वतन के लिए जान लेनी चाहिए”

मंच पर ही हुआ विरोध

विधायक का बयान सुनते ही मंच पर बैठी चांचौड़ा से BJP महिला विधायक प्रियंका मीना पैंची भड़क गईं. उन्होंने खड़े होकर कहा कि यह बयान सीधे महिलाओं का अपमान है और महिला विरोधी मानसिकता दर्शाता है. इसके बाद दोनों विधायकों में बहस हो गई. पन्नालाल शाक्य पीछे नहीं हटे और बोले “हमने बहुत किताबें पढ़ी हैं, हमें सब पता है. आप चुपचाप बैठ जाएं”. काफी देर बाद प्रियंका पैंची चुप होकर बैठ गईं.

बता दें कि, पन्नालाल शाक्य अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस कार्यक्रम में उन्होंने किसानों से यूरिया न डालने की अपील भी की

ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: हाई-पावर्ड कमेटी का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI ने बताया कौन-कौन होगा इस समिति का हिस्सा

Exit mobile version