Vistaar NEWS

ग्वालियर में 151 टन गोबर से बना गोवर्धन पर्वत, गौ माता के लिए 56 भोग की भी व्यवस्था

Gwalior

ग्वालियर

151 Ton Cow Dung Mountain: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी ही दिलचस्प खबर सामने आ रही है. ग्वालियर की आदर्श गौशाला में आज 10 वां गोवर्धन महोत्सव मनाया जा रहा है. जहां MP के सबसे बड़े गोवर्धन की पूजा हो रही है. 150 टन गोबर से 25 फीट ऊंचे गोवर्धन की पूजा की जा रही है. खास बात यह है कि, गौ माता के लिए भी छप्पन भोग की व्यवस्था की गई है.

यह है पूरा मामला

दरअसल, ग्वालियर की आदर्श गौशाला में गोवर्धन महोत्सव मनाया जा रहा है. जिसमे भगवान गोवर्धन की दिव्य झांकी सजाई गई है गोबर से बनी यह झांकी करीब एक सौ इक्यावन टन की है और इसकी ऊंचाई करीब पच्चीस फुट है दूर दूर से श्रद्धालु इस झांकी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. भगवान को जो भोजन चढ़ाया जा रहा है वह छप्पन भोग पूरी तरह जैविक है.

गौ माता के लिए भी छप्पन भोग की व्यवस्था

खास बात यह है कि भगवान के भोजन के साथ गौ माता के लिए भी छप्पन भोग की व्यवस्था की गई है यहां लगभग पांच से दस हजार लोगों के लिए अन्नकूट की भी व्यवस्था की गई है. इस व्यवस्था को बड़े पैमाने पर किया जाता है. बता दें, आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान के साथ गौ-संरक्षण, प्राकृतिक खेती और गोबर के उपयोग से ऊर्जा व जैविक खाद बनाने का संदेश भी दिया जाएगा

ग्वालियर चंबल अंचल के श्रद्धालु शामिल होते हैं

बताते चलें, MP की सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए ग्वालियर चंबल अंचल के श्रद्धालु शामिल होते हैं. आज भी करीब 10 हज़ार श्रद्धालुओं के लिए यहां इंतेज़ाम किए गए हैं. श्रद्धालु गोवर्धन की पूजा कर मन्नत मांगते हैं. इनका कहना है कि यहां आकर भारतीय परंपरा देख मन को शांति मिलती है. गोवर्धन पूजा का यह आयोजन आस्था के साथ साथ जैविक और पर्यावरण के संदेश को भी आगे बढ़ा रहा है.

Exit mobile version