Vistaar NEWS

दोस्त पर किया हमला, फिर सलवार सूट पहनकर अस्पताल पहुंचा हमलावर, पत्नी ने आरोपी को पहचाना, पुलिस ने दबोचा

Gwalior after stabbing his friend Accused reached at hospital wearing salwar suit

ग्वालियर: सलवार सूट पहनकर अस्पताल पहुंचा आरोपी

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वारादात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया लेकिन बाद में हॉस्पिटल पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चार शहर का नाका में रहने वाले देवेंद्र मौर्य पेशे से मजदूरी करते हैं. उनकी पत्नी रचना भी मजदूर करती है. पति-पत्नी रात करीब 9 बजे लश्कर गए थे. पुट्टी वाले बोरे ट्रक से उतारने के लिए काम मिला था. धर्मेंद्र और पप्पू भदौरिया भी यहीं काम करने पहुंचे थे. चारों को ट्रक खाली करते-करते रात के 3 बज गए. पति-पत्नी ने यहीं रुकने का फैसला लिया. धर्मेंद्र और पप्पू, देवेंद्र को शराब पिलाने ले गए. जहां से कुछ देर बाद लौटकर आए.

चाकू से किया हमला

किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई. धर्मेंद्र और पप्पू देवेंद्र को गाली देने लगे. जब गालियां देने से रोका तो दोनों ने चाकू से हमला कर दिया. देवेंद्र के चेहरे, सीने और पीठ पर वार किया. वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: मुरैना: कागजों में सड़क बनकर तैयार, मौके पर उड़ रही सिर्फ धूल, 28 लाख डकार गए अफसर-ठेकेदार!

पुलिस से बचने के लिए पहना सलवार सूट

आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. दोनों आरोपियों में से धर्मेंद्र सलवार सूट पहनकर अस्पताल पहुंच गया. वह यहां देवेंद्र की हालत देखने पहुंचा था. आरोपी को देखते ही पीड़ित की पत्नी ने पहचान लिया. पुलिस को सूचना दी गई और गिरफ्तार कर लिया गया.

Exit mobile version