Vistaar NEWS

Gwalior: कांवड़ियों को कार से मारी टक्कर फिर हुआ पथराव, तलवार और हथौड़े से किया वार, हिंदू संगठनों का भारी हंगामा

Gwalior Violence News

कांवड़ियों पर हमला

Gwalior: सवान के महीना में हजारों शिव भक्त कांवड़ लेकर जाते हैं और भगवान शिव को जल समर्मित करते हैं. मध्य प्रदेश में ग्वालियर में भी कांवडियों का एक जत्था जल लेकर निकल रहा था तभी उन पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया. पहले अर्टिगा कार से युवक को टक्कर मारी. युवक को चोट लगने पर उसके साथियों ने विरोध किया तो अर्टिगा में सवार विशेष समुदाय के युवक व उनके साथियों ने हमला कर दिया.

पूरा मोहल्ला हो गया इकट्ठा

हमलावरों के घर भी आसपास ही थे, इस वजह से पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया और हिंदू युवकों पर हमला किया. यहां तलवार-हथौड़े से सिर पर वार किया गया. पथराव की खबरें सामने आ रही है. इस पूरी घटना में कई युवक घायल हुए है. जानकारी के अनुसार एक युवक के सिर में करीब 18 टांके आए हैं.

ग्वालियर थाने में हंगामा

इस घटना की सूचना जैसे ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों को लगी तो तुरंत इनके कार्यकर्ता थाने पहुंच गए. आधी रात तक ग्वालियर थाने पर हंगामा चलता रहा. घटना के बाद शहर के सभी प्रमुख थानों के थाना प्रभारी और पूरे शहर का फोर्स यहां भेजा गया. रात को एफआइआर होने तक पुलिस अधिकारी तैनात रहे. काफी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं

विश्व हिंदू परिषद के मध्यभारत प्रांत के उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा और जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल ने कहा कि हिंदू युवकों पर हमला किया गया. जहां यह घटना हुई, वहां खुले में मांस बिकता है. पहले टक्कर मारना और फिर समूह में हमला करना. इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा.

Exit mobile version