ग्वालियर के कमलाराजा बाल एवं महिला चिकित्सालय से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. जयाआरोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल में बीमार बच्चों के लिए शुरू किया गया 30 बिस्तरीय हाई डिपेंडेंसी यूनिट अव्यवस्था का शिकार है. गौरतलब है कि इस यूनिट को 2 साल पहले गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए अत्याधुनिक और वातानुकूलित उपचार सुविधा के रूप में शुरू किया गया था लेकिन अब यहां का सेंट्रल AC सिस्टम लंबे समय से बंद पड़ा है.
बच्चे और परिजन गर्मी से परेशान
AC बंद होने की वजह से यहां इलाज करा रहे बच्चे और उनके परिजन गर्मी से परेशान हैं. इतना ही नहीं, क्षमता से अधिक मरीज होने के कारण एक पलंग पर दो से तीन बच्चों को उपचार दिए जाने की स्थिति बन रही है. यानी कि एचडीयू में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से वेटिंलेटर पर नजर आ रही हैं.
हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ
बता दें कि गजराराजा मेडिकल कालेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने इस हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ किया था. इस हाई डिपेंडेंसी यूनिट को इस लिए बनाया गया था ताकि ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ आसपास के जिलों से आने वाले बच्चों को अत्याधुनिक आईसीयू जैसा उपचार उपलब्ध कराया जा सके.
सबसे बड़ा सवाल
इसके लिए नवज्योति वेलफेयर फाउंडेशन ने करीब 12 लाख रुपये की लागत से सेंट्रल एसी सिस्टम लगवाया था. लेकिन ताजा हालात ये ही कि बीते कई दिनों से ये सेंट्रल ऐसी सिस्टम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. दूसरी ओर, एक ही पलंग पर दो से तीन बच्चों के उपचार की स्थिति ने संक्रमण नियंत्रण और बच्चों को पर्याप्त जगह मिलने को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह खबर भी पढ़ें- नौकरी के लिए दुबई गई Bhopal की युवती को बनाया बंधक, बाहर से ताला, अंदर कैमरे, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा..
