ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस केस में एक युवक ने खुद को मैट्रिमोनियल साइट पर कुंवारा बताया और फिर एक लड़की से दोस्ती की. जब वह लड़की पूरी तरह से उसके जाल में फंस गई तो फिर उस ग्वालियर बुलाकर और दुष्कर्म किया. आरोपी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार लड़की के साथ गलत काम किया और हर बार शादी करने की बात टालता रहा.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल इटावा की रहने वाली युवती ने अपनी प्रोफाइल मैट्रिमोनियल साइट पर बनाई थी. प्रदीप मिश्रा निवासी स्टेशन रोड, भिंड ने उसे रिक्वेस्ट भेजी. इसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई. प्रदीप ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और अच्छी नौकरी में होना बताया. काफी दिनों की बातचीत के बाद युवक ने लड़की को ग्वालियर के बहोड़पुर इलाके में मिलने के लिए बुलाया.
इटावा से ग्वालियर आई युवती
युवती इटावा से ग्वालियर आ गई. प्रदीप युवती को अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद जब उनसे कई बार अलग-अलग फ्लैट और होटलों में सबंध बनाए. पीड़िता को जब संदेह हुआ तो वह उसके घर पहुंच गई. यहां उसने पिस्टल तान दी, फिर वह बोला कि गैग्स्टर है. अगर अब कुछ कहा तो गोली मार देगा. पीड़िता व उसके पिता सदमे में आ गए.
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
पीड़िता के पिता को इतना गहरा सदमा लगा कि उनको ब्रेन हेमरेज हो गया. उनका अभी इलाज चल रहा है. पीड़िता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता की शिकायत पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: युवाओं के लिए दमदार योजना, सीखो और हर महीने कमाओ हजारों रुपये, ये है MP सरकार की कमाल की स्कीम
