युवाओं के लिए दमदार योजना, सीखो और हर महीने कमाओ हजारों रुपये, ये है MP सरकार की कमाल की स्कीम

Seekho Kamao Yojana: 'मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना' की शुरुआत साल 2023 में हुई थी. इसके 700 से ज्यादा कोर्स में ट्रेनिंग लेने का विकल्प होगा. इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले संस्थान में पंजीयन कराना होता है. काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 4 जुलाई 2023 से जारी है.
mukhyamantri seekho kamao yojana

सीखो कमाओ योजना (सांकेतिक तस्वीर)

Seekho Kamao Yojana: आपसे कोई कहे कि आपको सीखना है और इसके बाद आप इतने सक्षम हो जाएंगे कि खुद कमा सकते हैं. मध्य प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसका नाम ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ है. इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देकर आय अर्जित के लिए योग्य बनाया जाता है. ये युवाओं के लिए दमदार और कारगर योजना है.

सीखो कमाओ योजना क्या है?

‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ की शुरुआत साल 2023 में हुई थी. इसके 700 से ज्यादा कोर्स में ट्रेनिंग लेने का विकल्प होगा. इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले संस्थान में पंजीयन कराना होता है. काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 4 जुलाई 2023 से जारी है.

कैसे रजिस्ट्रेशन कराएं?

  • मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (MMSKY) पोर्टल पर क्लिक करें.
  • समग्र आईडी दर्ज करें.
  • समग्र आईडी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें.
  • आवेदन जमा करने के बाद मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए यूजरनेम और पासवर्ड भेजा जाएगा.
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें. सबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा.
  • आपकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के हिसाब से कोर्स दिखाई देने लगेंगे और जिनमें से आप चुन सकते हैं.
  • अभ्यर्थी उस स्थान का चयन कर सकता है, जहां वह करने के लिए इच्छुक है.

इस योजना के लिए पात्र अभ्यर्थी

  • जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो.
  • मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए.
  • शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या इससे अधिक हो.

ट्रेनिंग के समय मिलेगा स्टाइपेंड

प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा.

  • 12वीं उत्तीर्ण को 8000 रुपये
  • ITI वालों को 8500 रुपये
  • डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9000 रुपये
  • स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10000 रुपये

ये भी पढ़ें: रेलवे ने भोपाल भेल को दिया 80 वंदे भारत बनाने का मेगा ऑर्डर, 176 kmph होगी नई ट्रेनों की रफ्तार

इस योजना से क्या लाभ मिलेगा?

  • युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण दिया जाता है.
  • नवीनतम तकनीक और नवीनतम प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण.
  • व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड मिलता है.
  • नियमित रोजगार और आय अर्जित करने में सक्षम बनाया जाता है.

ज़रूर पढ़ें