Vistaar NEWS

कैंची धाम दूर है तो निराश न हों! अब ग्वालियर में होंगे बाबा नीम करौली के दर्शन, 100 करोड़ की लागत से बन रहा है मंदिर

Baba neem karoli Maharaj

नीम करौली महाराज

नीम करौली बाबा के भक्तों उनसे जुड़े आश्रमों में दर्शन करने हमेशा पहुंचते रहते हैं. लेकिन जब से ‘हनुमान अंश‘ फिल्म रिलीज हुई तब से नीम करौली बाबा के सबसे प्रसिद्ध आश्रम कैंची धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. लोग हजारों की तादात में वहां पहुंच रहे हैं. वहीं कई भक्त ऐसे भी हैं जो किसी न किसी वजह से कैंची धाम नहीं पहुंच पा रहे हैं. किसी को टिकट नहीं मिल रही, किसी को लंबे सफर से दिक्कत हैं. लेकिन अब आपको नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए इतनी दूर जाने की जरूरत नही हैं.

नीम करौली बाबा की प्राण प्रतिष्ठा

दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर स्थित प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर परिसर को भव्य ‘द्वारिकाधीश लोक’ के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस दौरान ‘द्वारिकाधीश लोक’ में नीम करौली बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं. इसके लिए मंदिर परिसर में निर्माण कार्य का श्रीगणेश हो चुका है और अनुमान है कि आगामी तीन महीनों में यह मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, परिसर में भगवान शंकर के मंदिर के सामने पीपल के पेड़ के पास हनुमान जी की मढ़िया और आदिशक्ति के ठीक मध्य बाबा नीम करौली महाराज का स्थान तय किया गया है. इससे परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शनों की व्यवस्था और भी बेहतर हो जाएगी. यहां पर नीम करौली बाबा की भव्य प्रतिमा विराजमान की जाएगी.

मंदिर समिति के महासचिव ने क्या कहा?

मंदिर समिति के महासचिव जगदीश मित्तल ने जानकारी दी है कि आगामी 14 नवंबर को द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर होने वाली विशेष बैठक में बाबा की प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति के स्वरूप को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य को और तेजी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-PhonePe-GPay और Paytm पर पेमेंट करते समय नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, बस ऑन करें ये सेटिंग

Exit mobile version