Vistaar NEWS

Gwalior: तान्या मित्तल विवाद में नया मोड़, फैजान अंसारी ने मांगी सुरक्षा, पुलिस से की ये मांग

Gwalior News

फैजान अंसारी

Gwalior: मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी और तान्या मित्तल के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है. फैजान अंसारी ने ग्वालियर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उन पर पुरानी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा आवेदन

फैजान अंसारी ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं. उनका कहना है कि कॉल करने वाले उनसे तान्या मित्तल के खिलाफ पहले से दर्ज शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं.

छह महीने पहले हुई थी विवाद की शुरूआत

फैजान ने बताया कि इस पूरे विवाद की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई थी. उनके मुताबिक, उस समय तान्या मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया था. बलराज और फैजान की साझा परिचित सिम्मी राजपूत ने उनसे मदद मांगी थी. इसके बाद वे ग्वालियर आए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

दो घंटे तक अपने बयान दर्ज कराए

फैजान ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने उन्हें पुराने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए 2 जुलाई को बुलाया था. उन्होंने विश्वविद्यालय थाना में करीब दो घंटे तक अपने बयान दर्ज कराए. इसके बाद वे सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और नई शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि पुरानी शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.

फैजान का दावा है कि

फैजान का दावा है कि धमकी देने वाले खुद को अंडरवर्ल्ड और उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हैं. उनका कहना है कि उन्हें एक घंटे के भीतर केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है.

फैजान अंसारी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

फैजान अंसारी ने पुलिस से तान्या मित्तल, उनके भाई और उनकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी तान्या मित्तल और उनके परिवार की होगी.फिलहाल पुलिस ने फैजान अंसारी का आवेदन प्राप्त कर लिया है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस मामले में तान्या मित्तल पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें-Gwalior: सुहागरात के बाद छत से कूदकर दुल्हन फरार, वापस आई तो दूल्हा बोला-मुझे नीले ड्रम का खौफ, साथ नहीं रहूंगा!

Exit mobile version