Vistaar NEWS

Gwalior Kissing Car: एक नहीं तीन-तीन लड़कियों ने बनाए थे कार पर ‘Kiss Mark’, हो गया खुलासा

kissing car viral video Aditya sikarwar said Two or three girls had left kiss marks on car

ग्वालियर: किसिंग कार से वायरल हुए आदित्य सिकरवार

Gwalior Kissing Mark Aditya Sikarwar: देश भर में ग्वालियर की किसिंग कार बहुत चर्चाओं में है. इस कार को चलाने वाले आदित्य सिकरवार वायरल हो गए हैं. उन्हें इस वीडियो के लिए 55 लाख व्यूज मिले हैं. वहीं, पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये चालान काट दिया. विस्तार न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कई सारे राज खोले. बताया कि कार पर 2-3 लड़कियों ने किस मार्क दिया था.

‘वीडियो वायरल करने के चक्कर में किया’

आदित्य ने कहा कि मैंने वीडियो वायरल करने के चक्कर में कार पर किसिंग मार्क बनवाए. मैंने सोचा वैसे वीडियो वायरल हो नहीं रही क्योंकि काफी लंबे टाइम से मैं वीडियो बना रहा हूं लेकिन वायरल नहीं हो पा रहा था. मुझे लगा कुछ ऐसा करना चाहिए जो इंसान देखे. उसने आगे बताया कि मेरा बीकॉम थर्ड ईयर चल रहा है. कॉलेज में ही ये सब हुआ. मेरा मकसद केवल वीडियो बनाने का था और कुछ नहीं. इसके बाद में घर ही आया था. जहां से पुलिस ने कार जब्त कर ली.

‘कॉलेज की 2-3 लड़कियों ने किया’

जब आदित्य से पूछा गया कि कार किस मार्क किसने बनाए तो उसने बताया कि कॉलेज की ही 2-3 लड़कियां थीं जिन्होंने किसिंग मार्क बनाए. फ्री टाइम तो कर लिया. आदित्य ने बताया कि कार पर करीब 3400 किसिंग मार्क थे, जिन्हें बनाने में 3.30 घंटे का समय लगा. इसके लिए लड़कियों ने मुझसे 1000 रुपये लिए थे क्योंकि इंस्टाग्राम पर वीडियो मैं बनाता हूं तो मुझे वायरल होना था.

‘5500 रुपये का चालान काटा’

चालान के बारे में आदित्य ने कहा कि गाड़ी को सिटी सेंटर और गोविंदपुरी साइड से घुमाकर घर पर रख दी थी. पुलिस को सोशल मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली. मेरी वीडियो 55 लाख पहुंच चुकी थी. किसी अधिकारी के पास ये पहुंची थी. इसके कार्रवाई करते हुए गाड़ी जब्त कर ली और 5500 रुपये चालान काट दिया.

ये भी पढ़ें: Gwalior: 3.30 घंटे में 3400 किसिंग मार्क, पुलिस ने ‘किसिंग कार’ पर लगाया 5500 का जुर्माना, जानें क्या पूरा मामला

‘मुझे ये वायरल होने के लिए ठीक लगा’

देश में वायरल के सवाल पर आदित्य ने कहा कि मुझे बाद में लगा कि मैंने गलत किया है. मुझे वायरल होना था, मैं वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जा सकता था. वायरल होने के लिए कुछ भी किया जा सकता है लेकिन पब्लिक को दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मम्मी और पापा ने कहा ये गलत है. मुझे ये वायरल करने के लिए ठीक लगा.

Exit mobile version