Vistaar NEWS

ग्वालियर: नदी से निकलकर घर के आंगन में घुसा मगरमच्छ, सहम गया पूरा परिवार, जानिए फिर क्या हुआ

Chambal River Crocodile

मगरमच्छ, चंबल

मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमा में और इनसे होकर बहने वाली चंबल नदी के गहराई वाले इलाके में बड़ी तादात में मगरमच्छ पाए जाते हैं. लेकिन अब ये खूंखार जलीय जीव उथले पानी, घटों और नदी से बाहर भी निकलने लगे हैं. हाल ही ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर बस्ती में पहुंच गया. इस वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

दरअसल ये घटना, बीती रविवार-सोमवार की रात में देवगढ़ क्षेत्र में हुई, जहां चंबल नदी से चार किलोमीटर दूर मगरमच्छ एक घर के आंगन में जा पहुंचा. घर के आंगन में विशालकाय मगरमच्छ देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया. चारो तरफ चीखपुकार मच गई, इस घटना की सूचना चंबल घड़ियाल अभ्यारण की टीम को दी गई.

चंबल घड़ियाल अभ्यारण की टीम मौके पर पहुंची

सूचना पाते ही चंबल घड़ियाल अभ्यारण की टीम मौके पर पहुंची और करीब साढ़े तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया. आखिरकर टीम ने मगरमच्छ को सफलापूर्वक पकड़ लिया और चंबल नदी में छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, वगढ़ थाना क्षेत्र के खुलावली गांव में शाला चौकी के पास खेत में एक घर में रात 11 बजे मगरमच्छ घुस गया. मवेशियों के रंभाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जागे, तब आंगन में 11 फीट लंबा मगरमच्छ था.

रात 12 बजे पहुंची रेस्क्यू टीम

रात 12 बजे रेस्क्यू टीम भेजी गई. मगरमच्छ इतना बड़ा और फुर्तीला था कि कई बार रेस्क्यू टीम की रस्सी व जाल से निकल गया. यह रेस्क्यू सुबह 4 बजे तक चला, तब जाकर मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी के राजघाट पर छोड़ा गया. घड़ियाल अभ्यारण्य के केयरटेकर ज्योति दंडौतिया ने बताया कि संभवतः यह मगरमच्छ नदी से किसी छोटे जलाशय में गया, वहां भोजन नहीं मिला तो चलते-चलते इतनी दूर बस्ती में पहुंच गया.

ये भी पढ़ेंः ‘सीना ठोककर कहता हूं, हराकर नहीं भेजा तो…’, सीएम योगी को नगीना सांसद की खुली चुनौती

Exit mobile version