Vistaar NEWS

MP News: मुरैना में नहर में करंट दौड़ाकर मारी मछलियां, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

morena Fish killed by electric current in canal villagers demand action

मुरैना: नहर में करंट दौड़ाकर मछलियों को मारा

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के मुरैना से एक दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है. जहां कुछ लोगों ने मछली को पकड़ने के लिए नहर में करंट दौड़ा दिया. बताया जा रहा है कि इसमें ढेर सारी मछलियां मारी गईं. जहां ग्रामीणों ने इसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है. इसके साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत घाड़ोर से एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है. जिसमें नहर में बिजली का करंट प्रवाहित कर मछलियों का शिकार किए जाने का दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो में नहर के पानी में करंट डालकर बड़ी संख्या में मछलियों को मारते हुए देखा जा सकता है.

स्थानीय लोगों का इस बारे में क्या कहना है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान समय मछलियों के प्रजनन (ब्रीडिंग) का मौसम है. इस दौरान मछलियों का शिकार करना न केवल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है, बल्कि नियमों के तहत दंडनीय अपराध भी माना जाता है. करंट लगाकर मछलियां पकड़ने की यह पद्धति जलजीवों और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती है.

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने RSS के रजिस्ट्रेशन और फंडिंग पर उठाए सवाल, बोले – उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है. अब देखना होगा कि मत्स्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और नहर में अवैध तरीके से किए जा रहे मछली शिकार पर कब तक रोक लग पाती है.

Exit mobile version