Vistaar NEWS

मुरैना में अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग का भंडाफोड़, हथियारों के दम पर MP-UP-राजस्थान में करते थे लूट

morena interstate robbery gang busted police action

मुरैना: अंतर्राज्यीय लूट गैंग का पर्दाफाश

Morena Crime News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह से जुड़े बदमाशों को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हुई एक दर्जन से अधिक लूट की वारदातों का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हथियारों के दम पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे. बदमाश खास तौर पर बाइक सवार महिला-पुरुषों और नवदंपतियों को निशाना बनाते थे. लूट के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते थे.

पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया

जांच में सामने आया है कि गिरोह ने मुरैना जिले के जौरा, कैलारस और निरार थाना क्षेत्रों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और वारदातों में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए हैं. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती और चोरी सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में भी पुलिस पूछताछ कर रही है. पूरे मामले का खुलासा मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए गिरोह तक पहुंच बनाई और आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें: Morena: न सड़क, न इलाज की गारंटी! चंबल के बीहड़ों में हर दिन जोखिम भरी जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह की अन्य वारदातों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. अंतरराज्यीय गिरोह के पकड़े जाने से लूट की कई अनसुलझी घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है.

Exit mobile version