Morena: जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते क्वारी नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर बढ़ने से रियासतकालीन बारह द्वारी मंदिर चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है. इस मंदिर में पिछले तीन दिनों से साधु बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए हैं. चारों तरफ पानी भर जाने से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है और मंदिर एक टापू की तरह नजर आ रहा है. तीन दिनों से मंदिर में फंसे साधु ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.
मंदिर तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद
बताया जा रहा है कि तीन दिन से मंदिर तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बंद है. हालात इतने गंभीर हैं कि साधु को खाने-पीने तक की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साधु का कहना है कि तीन दिन से न तो पर्याप्त भोजन मिला और न ही किसी प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मदद की.
लगातार बढ़ते पानी के बीच मंदिर में फंसे साधु ने अब प्रशासन से तत्काल मदद पहुंचाने की अपील की है। साधु की गुहार है कि किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जाए और भोजन-पानी की व्यवस्था की जाए.
हमने पुलिस से भी मांगी थी मदद-साधु
साधु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है. इस वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहा है कि ये मंदिर गुढ़ा चंबल पंचायत के अंतर्गत आता है. तीन दिन से भूखे मर रहे है किसी के द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है. इस मंदिर में दो साधु रहते है, हमने थाने में फोन लगाया था भोपाल भी फोन लगाया था लेकिन कोई मदद नहीं की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Sagar Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब का दंश! पिता की मौत, दोनों बेटे हॉस्पिटल में भर्ती
मेरी प्रशासन से वितनी है कि हमारी मदद करें और हमें बचाने की कृपा करें. साधु वीडियो में ये भी कह रहा है कि मैं विगत 1 वर्ष से यहां बाबा बनकर रह रहा हूं. मैं भी पुलिस की नौकरी से रिटायर होकर यहां आया हूं. इस मंदिर की पूजा-पाठ मैं ही देखता हूं लेकिन इस समय स्थिति बेहद खराब है नदी उफान पर है. हमारी तुंरत मदद की जाए.
