Vistaar NEWS

Morena Road Accident: पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में 3 की मौत, 4 घायल

Morena road accident three died and four injured

मुरैना में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

Morena Road Accident: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार (13 जुलाई 2026) को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दोनों वाहन सड़क पर पलटे

जिले के थाना माता बसैया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाराशर की तिवरिया पर अवैध खंडों (पत्थरों) से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारियों से भरी एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए और टैक्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

ये भी पढ़ें: Morena News: खबर का बड़ा असर, प्रधानाध्यापक नीतू तोमर निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

हादसे में एक युवक, दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलते ही थाना माता बसैया पुलिस मौके के पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version