Datia By Election Result: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंहने 6029 वोटों के साथ अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है. वहीं भाजपा को एक बार फिर दतिया से हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि एमपी, एमएलए बनाना मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है. जिनका भरोसा मेरे ऊपर है उनका भरोसा जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा.
पार्टी भीतरघात पर बोले आशुतोष तिवारी
आशुतोष तिवारी ने भाजपा में भीतरघात को लेकर कहा कि यदि पार्टी में भीतरघात हुआ है, तो मैं ऐसा करने वालों को कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को मां कहते हैं और मां के साथ भीतरघात करते हैं या फिर इस प्रकार का मजकिया अंदाज करते हैं. मुझे लगता है, दूसरा पक्ष उनको भावनात्मक रूप से भी सोचना चाहिए.
उन्होंने कहा कि अपने दिमाग में इस हद तक की राजनीति नहीं रखना चाहिए, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को ‘पार्टी विद डिफरेंस’ के नाते जाना जाता है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में काम करने वाला कार्यकर्ता जनता की सेवा करने के लिए रहता है, दीनदयाल के एकात्मवाद पर चलता है. चुनाव अलग बात है पर पार्टी का कार्यकर्ता उसकी अपनी पवित्रता होती है और प्रमाणिकता के साथ जीवन सफल होना चाहिए.
घनश्याम सिंह ने 6029 वोटों से जीता उपचुनाव
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6029 वोटों से हरा दिया है. उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की होने के बाद से ही प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूब हुए दिखाई दे रहे हैं. पार्टी कार्यालय भोपाल में मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मनाया है. तो वहीं कांग्रेस नेता और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे को मेलोडी टॉफी खिलाकर जीत की बधाई दी. नतीजे आने के बाद दतिया में मतगणना केंद्रों पर भी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के गले लगाकर जीत की बधाई दी.
ये भी पढे़ं- Datia By Election Result: दतिया सीट तो हाथ से गई, नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी हारी बीजेपी
