रिपोर्ट-मनोज शर्मा
MP News: राजनीति से प्रेरणा लेकर कोई दुकान का नाम रख दे, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. मध्यप्रदेश के सबलगढ़ में एक 21 वर्षीय फल विक्रेता ने अपनी ठेले की दुकान का नाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थालापती के नाम पर रखा है.क्षेत्र के घाटी नीचे स्थित रामपुर कला गांव निवासी अमर सिंह शाक्य पेशे से फल विक्रेता हैं. अमर सिंह का कहना है कि वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थालापती की कार्यशैली और राजनीति से काफी प्रभावित हैं.
तमिलनाडु के सीएम से बहुत प्रभावित हैं अमर
उन्होंने बताया कि साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार रहे विजय थालापती के राजनीति में आने और चुनाव जीतकर शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सुधारों से वे भावुक हो गए. इसी वजह से उन्होंने अपने ठेले का नाम ‘विजय थालापती’ रखा. अमर सिंह का कहना है, “देश के सभी राज्यों में से एक सक्रिय और जनता के लिए काम करने वाली राजनीति की विशेष कार्यशैली तमिलनाडु में देखने को मिलती है. विजय थालापती जैसा नेता हर राज्य में होना चाहिए.
MP CM का काम पसंद नहीं आया-अमर
अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता या भगवान के नाम पर नहीं बल्कि एक ऐसे जननेता के नाम पर अपना व्यवसाय शुरू किया जो जनता के लिए काम करता है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के आज तक कोई ऐसे उचित कार्य नहीं दिखे जो जनता के हित में हों. अमर सिंह का ‘विजय थालापती फ्रूट ठेला’ अब गांव में चर्चा का विषय बन गया है। लोग ठेले का नाम देखकर रुकते हैं और कारण पूछते हैं। अमर सिंह गर्व से बताते हैं कि वे एक ऐसे नेता के नाम से व्यापार कर रहे हैं जो शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है
ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं
