Vistaar NEWS

Shivpuri: ग्रामीणों ने बिजली-पानी की समस्या पर विधायक प्रीतम लोधी को घेरा, बातचीत का वीडियो वायरल

BJP MLA Pritam Lodhi

विधायक प्रीतम लोधी

Shivpuri: पिछोर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का ग्रामीणों से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने गांव में बिजली और पेयजल संकट की शिकायत करते हुए विधायक को रास्ते में रोक लिया.

गांव में बिजली और पानी की समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से गांव में बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस पर विधायक प्रीतम लोधी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा. बातचीत के दौरान उनका यह बयान भी सुनाई देता है कि, “मुझे वोट नहीं दोगे तो किसको दोगे?”, जिसके बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया.

दो महीने से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर

इसी दौरान एक महिला ने पेयजल संकट की बात दोहराई तो विधायक ने अपनी कार से पानी की बोतल निकालकर उसे दे दी. जिस पर मौके पर मौजूद लोग पानी की बोतल देखकर बोले कि इससे क्या होगा और सभी लोग हंसने लगे. बाद में ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले दो महीने से खराब पड़ा है. विधायक ने इस समस्या के समाधान का भी भरोसा दिलाया.

विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि वे लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं और जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें- Balaghat: देर रात सराफा व्यापारी से 9 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर छीने सोने-चांदी के आभूषण

Exit mobile version