‘ढाई हजार किलो का हुआ मेरा हाथ…’, सनी देओल से भी आगे निकले BJP विधायक प्रीतम लोधी?
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी
Preetam Lodhi On Vistaar News: ग्वालियर में आयोजित विस्तार ने न्यूज के खास कार्यक्रम ‘ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान’ में शिवपुरी जिले की पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज के मंच पर बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी. अप्रैल 2026 में उन्होंने बेटे दिनेश लोधी पर पुलिस की कार्रवाई से खपा होकर एक बयान दिया था जिसमें वह कह रहे रहे थे कि पहले मेरा हाथ ढाई किलो का था लेकिन अब ढाई सौ किलो का हो गया है.
मेरा हाथ ढाई हजार किलो का हो गया-
इस बयान कि जिक्र करते हुए उन्होंने ‘ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान’ में कहा कि पहले ढाई किला फिर ढाई सौ किलो का हुआ और अब मेरा हाथ ढाई हजार किलो का हो गया है. इस पर विस्तान न्यूज के पॉलिटिकल एडिटर अंचल शुक्ला ने सवाल पूछा कि ये ढ़ाई हजार किलो का हाथ किसके लिए है तो उन्होंने कहा कि ये ढाई हजार किलो का हाथ जनता की सेवा के लिए है.
किसके लिए है ढाई हजार किलो का हाथ?
उन्होंने कहा कि जैसे पहले राक्षसों को मारने के लिए स्ट्रॉग बनता पड़ता था. ठीक वैसे ही अब जो व्यवस्थित नहीं चलते है कुछ लोग हैं जो व्यवस्था बिगाड़ते हैं उनके लिए ये हाथ का वजन बढ़ाया है. फूल सिंह बरैया से मित्रता के सवाल पर प्रीतम लोधी ने कहा कि हमारे तो सभी मित्र है. जो सही चलेगा वह प्रीतम लोधी का मित्र है और लो गलत चलेगा वह दुश्मन.
खबर बढ़ाई जा रही है…