Festival Train Update: देशभर में त्योहार का सीजन है. दीपावली और छठ पूजा पर अपने घर से दूर रहने वाले लोग लौटते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 4 ट्रेनों के कोच कंपोजिशन में बड़ा बदलाव किया है. त्योहार को देखते हुए इन ट्रेनों में थर्ड एसी इकानाॅमी कोच की संख्या घटा दी गई है. वहीं स्लीपर कोच को बढ़ा दिया गया. रेलवे के इस बदलाव के बाद त्योहारों के दौरान स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट मिलने में राहत मिल सकती है.
किन ट्रेनों में लागू हुई व्यवस्था
रेलवे ने दो ट्रेनों में नई कोच व्यवस्था को 21 और 22 अक्टूबर से लागू कर दिया है.
- ग्वालियर-गांधीनगर एक्सप्रेस
- झांसी-बांद्रा स्पेशल
त्योहार पर बढ़ती है स्लीपर सीटों की मांग
दीपावली और छठ पूजा के दौरान ग्वालियर और झांसी के आसपास वाले इलाकों में बड़ी संख्या में लाेग गुजराज, महाराष्ट्र समेत अन्य जगहों की यात्रा पर निकलते हैं. इस समय स्लीपर और जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. स्लीपर कोच के सीटों पर बुकिंग और टिकट की मांग भी काफी ज्यादा होती है. ऐसे में यात्रियों को टिकट बुक करते समय वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी का सामना भी करना पड़ता है.
यात्रियों की बढ़ती मांग और त्योहार पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस बदलाव को किया है. ट्रेनों में इसी इकोनॉमी कोच की संख्या कम करने और स्लीपर कोच को बढ़ाने से मौजूदा सीटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी.
18 से 25 अक्टूबर के बीच उधान और जयनगर के बीच चली ट्रेन
त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 18 से 25 अक्टूबर के बीच उधना और जयनगर के बीच 2 जोड़ी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला लिया था. इन ट्रेनों का ठहराव भोपाल मंडल के संत हिरादाराम नगर और बीना स्टेशन पर रखा गया था. ट्रेनाें के चलने से यात्रियों को बड़ी सुविधा और राहत मिली है.
ये भी पढे़ं- बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! उधना-जयनगर के बीच चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
