Vistaar NEWS

Morena: ई-अटेंडेंस लगाकर शिक्षक गायब! निजी शिक्षिका करवाती है बच्‍चों की पढ़ाई, जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को भेजा वीडियो

A private tutor taught the children.

निजी ने बच्‍चों को पढ़ाया

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

Morena News: मध्य प्रदेश सरकार जहां प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अतिथि शिक्षकों सहित शिक्षकों की नियुक्तियां कर रही है, वहीं कैलारस विकासखंड के पोखरपुर प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

निजी शिक्षिका करवाती है बच्‍चों की पढ़ाई

शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंदौलिया ने पोखरपुर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर शासकीय शिक्षक अमरलाल रावत की जगह एक निजी शिक्षिका प्रीति रावत बच्चों को पढ़ाती मिलीं. बताया जा रहा है कि निजी शिक्षिका को कथित रूप से 4,500 रुपये प्रतिमाह पर पढ़ाने के लिए रखा गया था.

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों की दर्ज संख्या भी उपलब्ध नहीं मिली, जिससे स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए. जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके की स्थिति का वीडियो बनाकर कलेक्टर को भेजा है.

ई-अटेंडेंस लगाकर श‍िक्षक चले जाते हैं

बताया गया कि छात्राओं से पूछताछ में सामने आया कि शिक्षक अमरलाल रावत सुबह विद्यालय आते हैं, ई-अटेंडेंस लगाते हैं और इसके बाद वापस चले जाते हैं, जबकि उनकी जगह निजी शिक्षिका बच्चों को पढ़ाती हैं. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच के बाद संबंधित शिक्षक एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है.

ये भी पढे़ं- Morena News: 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, जनप्रतिनिधियों से गुहार के बाद भी नहीं बनी दुर्गा कॉलोनी की राह

Exit mobile version