Vistaar NEWS

IAS Priyank Mishra: कौन हैं आईएएस प्रियंक मिश्रा? कौशलेंद्र विक्रम सिंह की जगह बने भोपाल के नए कलेक्टर

IAS Priyank Mishra Appointed as Bhopal Collector

IAS प्रियंक मिश्रा

IAS Priyank Mishra: मध्य प्रदेश में गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई. 26 IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया. इनमें 14 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं. साल 2013 बैच के IAS अधिकारी प्रियंक मिश्रा का धार से भोपाल तबादला करते हुए, उन्हें कलेक्टर बना दिया गया है.

कटनी में कलेक्टर रहे

शिवराज सिंह चौहान की गुडबुक में रहे

सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं

धार जिला कलेक्ट्रेट भवन में आयोजित एक बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने माइनिंग इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. इसके बाद IAS प्रियंक मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए पद से हटा दिया था. प्रशासनिक जांच के आदेश भी दिए थे.

ये भी पढ़ें: MP में 26 IAS के तबादले, 150 करोड़ के खरीदी घोटाला मामले में लोक शिक्षा विभाग की आयुक्त शिल्पा गुप्ता को हटाया

वसंत पंचमी की पूजा

धार का कलेक्टर रहते हुए किसी भी अधिकारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है, भोजशाला में शुक्रवार के दिन वसंत पंचमी की पूजा और जुम्मे की नमाज को शांति से संपन्न कराना. इस साल यानी 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी और जुम्मे की नमाज एक साथ आई. IAS प्रियंक मिश्रा के कलेक्टर ने सूझबूझ का परिचय दिया. हिंदू और मुस्लिम पक्ष दोनों को बराबरी से मौका दिया गया. सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदू पक्ष को पूजा की अनुमति दी गई और 15 नमाजियों को नमाज अदा की इजाजत दी गई.

Exit mobile version